Hindi

गुरु पुष्य 2024: ये 5 काम करेंगे हर परेशानी दूर, घर लाएंगे सुख-समृद्धि

Hindi

गुरु पुष्य 24 अक्टूबर को

24 अक्टूबर, गुरुवार को गुरु पुष्य का शुभ योग बन रहा है। इस दिन कुछ खास उपाय किए जाएं तो हर परेशानी दूर हो सकती है और सुख-समृद्धि बनी रहेगी। जानें कौन-से हैं ये 5 उपाय…

Image credits: Getty
Hindi

भगवान विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करें

गुरु पुष्य के शुभ योग में भगवान विष्णु-लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से करें। संभव हो तो केसर मिले दूध से विष्णु-लक्ष्मी प्रतिमा का अभिषेक भी करें। इससे आपको शुभ फल मिलेंगे।

Image credits: Getty
Hindi

केले का पौधा लगाएं

गुरु पुष्य के शुभ योग में अपने घर के आस-पास केले के एक पौधा लगाएं। इसमें हल्दी मिला जल चढ़ाएं और प्रतिदिन इसकी सेवा करें। इससे आपकी लव लाइफ की परेशानी दूर होगी।

Image credits: Getty
Hindi

दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करें

24 अक्टूबर को गुरु पुष्य के शुभ योग में दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करें। समुद्र से निकलने के कारण शंख को देवी लक्ष्मी का भाई कहा जाता है। इसकी पूजा से धन लाभ के योग बनेंगे।

Image credits: Getty
Hindi

गौशाला में दान करें

गुरु पुष्य के शुभ योग में गाय को चारा खिलाने का भी विशेष महत्व है। इस दिन किसी गौशाला में गायों को चारा दान करें। ऐसा नहीं कर सकते तो चारे के लिए पैसों का दान करना चाहिए।

Image credits: Getty
Hindi

विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें

गुरु पुष्य योग में सुबह स्नान आदि करने के बाद विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। यदि स्वयं न कर पाएं तो किसी विद्वान से अपने घर पर ये पाठ करवाएं। इससे आपको शुभ फल मिलेंगे।

Image Credits: Getty