Spiritual

हरियाली तीज पर करें राशि अनुसार उपाय, लव लाइफ में बनी रहेगी खुशहाली

Image credits: Getty

हरियाली तीज 19 अगस्त को

हरियाली तीज 19 अगस्त को है। इस पर्व में महादेव संग देवी पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन राशि अनुसार उपाय किए जाएं तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है। जानें इन उपायों के बारे में…

Image credits: Getty

मेष राशि

इस राशि की महिलाएं हरियाली तीज पर भगवान शिव और पार्वती की पूजा विधि-विधान से करें। शिवजी को सफेद और देवी पार्वती को लाल फूल अर्पित करें। साथ ही पंचामृत का भोग भी लगाएं।

Image credits: freepik@Harryarts

वृषभ राशि

देवी पार्वती को सुहाग की सामग्री जैसे चुनरी, चूड़ी, हल्दी, मेहंदी, आदि चीजें अर्पित करें। बाद में इन्हें किसी ब्राह्मण स्त्री को दान कर दें। इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

Image credits: freepik@Harryarts

मिथुन राशि

हरियाली तीज पर इस राशि की महिलाएं देवी पार्वती को हल्दी लगाएं और शिवजी को सफेद चंदन। इसके बाद जितना हो सके केले का भोग लगाएं और बाद में इसे गरीबों में बांट दें।

Image credits: freepik@Harryarts

कर्क राशि

इस राशि वाली महिलाएं माता पार्वती को हरसिंगार का इत्र चढ़ाएं, साथ ही शिवजी को 5 बिल्व पत्र अर्पित करें। घर में शुद्धता पूर्वक बनाया गया भोग लगाएं। इससे इनकी परेशानियां दूर होंगी।

Image credits: freepik@Harryarts

सिंह राशि

शुभ फल पाने के लिए इस राशि वाली महिलाएं भगवान शिव और देवी पार्वती का अभिषेक केसर मिश्रित दूध से करें। दूध गाय का होना चाहिए। अभिषेक करते समय ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप भी करें।

Image credits: freepik@Harryarts

कन्या राशि

इस राशि की महिलाएं पति के साथ मिलकर किसी विद्वान पंडित के द्वारा रुद्राभिषेक करें। भगवान शिव को सफेद और देवी पार्वती को लाल वस्त्र चढ़ाएं। अपनी इच्छा अनुसार भोग लगाएं।

Image credits: freepik@Harryarts

तुला राशि

इस राशि की महिलाएं देवी पार्वती को भांग मिश्रित दूध का भोग लगाएं। मंदिर में बैठकर ऊं नम: शिवाय मंत्र की 5 माला जाप करें। इस उपाय से महादेव की कृपा इन पर बनी रहेगी।

Image credits: freepik@Harryarts

वृश्चिक राशि

हरियाली तीज पर इस राशि की महिलाएं गुलाब का इत्र पानी में मिलाकर शिव-पार्वती का अभिषेक करें। साथ ही देवी पार्वती को हरी चूड़ी अर्पित करें। मावे से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

Image credits: freepik@Harryarts

धनु राशि

इस राशि की महिलाएं भगवान शिव-पार्वती को लाल फूल व बिल्व पत्र चढ़ाएं। शिव चालीसा का पाठ भी करें। अपनी इच्छा अनुसार चावल चढ़ाएं बाद में इसे जरूरतमंदों को दान कर दें।

Image credits: freepik@Harryarts

मकर राशि

हरियाली तीज के शुभ मौके पर इस राशि की महिलाएं शिव-गौरा के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। साथ ही ऊं उमा महेश्वराय नम: मंत्र का जाप कम से कम 5 माला करें।

Image credits: freepik@Harryarts

कुंभ राशि

पहले शिव-पार्वती का अभिषेक स्वच्छ जल से करें और फिर 11 गुलाब के फूल चढ़ाएं। शिव महिम्न स्त्रोत का पाठ करें। ये उपाय पति-पत्नी दोनों कर सकते हैं, इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

Image credits: freepik@Harryarts

मीन राशि

इस राशि वाली महिलाएं देवी पार्वती को पीले वस्त्र और महादेव को शिवजी को सफेद आकड़े का फूल अर्पित करें। शिव चालीसा का पाठ करें और बेसन से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

Image credits: freepik@Harryarts