Spiritual
इस बार हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर, सोमवार को किया जाएगा। इस दिन कुछ आसान उपाय किए जाएं तो मैरिड लाइफ में खुशहाली बनी रहती है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…
हरतालिका तीज पर माता पार्वती का अभिषेक केसर मिश्रित जल से करने पर वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। गाय के दूध से अभिषेक करें तो योग्य संतान की प्राप्ति होती है।
हरतालिका तीज पर देवी पार्वती को सुहाग की सामग्री जैसे चुनरी, चूड़ियां, सिंदूर, मेहंदी आदि चीजें जरूर अर्पित करें। इससे देवी प्रसन्न होती हैं और आपकी हर कामना पूरी कर सकती हैं।
हरतालिका तीज पर साबूत हल्दी की एक माला बनाकर देवी पार्वती को पहनाएं। इससे गुरु ग्रह से संबंधित शुभ फल मिलेंगे और वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
हरतालिका तीज व्रत में भगवान शिव की पूजा का भी विधान है। इस दिन शिवजी को हल्दी वाले दूध का भोग लगाएं। इससे पति-पत्नी के बीच की परेशानियां स्वत: ही दूर हो जाएगी।
हरतालिका तीज व्रत में रात भर जागकर भजन-कीर्तन करना चाहिए। इससे भी लव लाइफ की परेशानियां अपने आप दूर हो सकती हैं। हरतालिका तीज व्रत में रात को सोते नहीं हैं।