Spiritual

मान्यताएं: दूध का उफनकर बाहर गिरना शुभ या अशुभ?

दूध का उफनकर बाहर गिरना एक आम घटना है, लेकिन इसे अपशकुन माना जाता है। मान्यता है कि दूध का व्यर्थ होना तनाव बढ़ा सकता है। आगे जानिए इस मान्यता से जुड़ी खास बातें…

Image credits: google

चंद्रमा से संबंधित है दूध

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दूध चंद्रमा से संबंधित है। कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत करने के लिए दूध का दान किया जाता है। इसलिए दूध का दान बहुत ही शुभ माना जाता है।

Image credits: wikipedia

दूध का उफनकर बाहर गिरना

कई बार दूध गर्म करते समय वो उफनकर बाहर गिर जाता है। इसे अपशकुन मानते हैं। मान्यता है कि ऐसा होने से चंद्रमा से संबंधित दोष बढ़ता है और मानसिक तनाव की स्थिति बनती है।

Image credits: pexels

घर में बढ़ते हैं विवाद

अग्नि मंगल ग्रह से संबंधित है और दूध चंद्रमा का। ये दोनों ग्रह विपरीत स्वभाव के हैं। जब गर्म दूध उफनकर व्यर्थ हो जाता है तो इससे पारिवारिक विवाद बढ़ने की आशंका भी रहती है।

Image credits: pexels

आर्थिक नुकसान का भी संकेत

दूध का व्यर्थ होना आर्थिक नुकसान का संकेत भी देता है। क्योंकि सफेद रंग शुक्र से संबंधित है जो धन-संपत्ति आदि सुख हमें प्रदान करता है। इसलिए दूध का गिरना अशुभ मानते हैं।

Image credits: pexels