Spiritual

क्या आप जानते हैं भगवान परशुराम से जुड़ी ये 5 रोचक बातें?

Image credits: adobe stock

परशुराम जयंती 10 मई को

परशुराम जयंती 10 मई, शुक्रवार को है। भगवान परशुराम से जुड़ी ऐसी कईं बातें हैं जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। इनका वर्णन धर्म ग्रंथों में मिलता है। जानें ऐसी ही रोचक बातें…

Image credits: adobe stock

अमर हैं भगवान परशुराम

धर्म ग्रंथो में जिन 8 अमर देवी-देवताओं के नाम मिलते हैं, इनमें से एक भगवान परशुराम भी हैं। मान्यता है कि भगवान परशुराम आज भी महेंद्र पर्वत पर रहकर तपस्या करते हैं।

Image credits: adobe stock

तोड़ा था गणेशजी का दांत

ग्रंथों के अनुसार, एक बार कैलाश पर्वत पर परशुरामजी और गणेशजी के बीच युद्ध हुआ था। इस युद्ध में परशुराम ने फरसे से श्रीगणेश का दांत तोड़ दिया था। इसलिए वे एकदंत कहलाए।

Image credits: adobe stock

भीष्म को नहीं हरा पाए

भगवान परशुराम के कईं शिष्य थे, इन्हें से एक थे पितामाह भीष्म। एक बार भीष्म और परशुराम के बीच भयंकर युद्ध हुआ। इस युद्ध में न किसी की जीत हुई और न किसी की हार।

Image credits: adobe stock

श्रीकृष्ण को दिया था सुदर्शन चक्र

महाभारत के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र परशुरामजी ने ही दिया था। ये चक्र बहुत ही चमत्कारी था। इसी चक्र से श्रीकृष्ण ने शिशुपाल व अन्य अधर्मियों का वध किया था।

Image credits: adobe stock

कार्तवीर्य अर्जुन का किया था वध

परशुरामजी ने कार्तवीर्य अर्जुन का वध भी किया था, जिसकी एक हजार भुजाएं थीं। इसके बार भी जब उनका क्रोध शांत नहीं हुआ तो उन्होंने 21 बार धरती से क्षत्रियों का सर्वनाश कर दिया था।

Image credits: adobe stock