Spiritual

दुर्भाग्य दूर करने के लिए जन्माष्टमी पर चढ़ाएं श्रीकृष्ण को ये 8 चीजें

Image credits: Getty

जन्माष्टमी पर करें ये उपाय

अगर आप अपने दुर्भाग्य से परेशान हैं तो 7 सितंबर को जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण को कुछ खास चीजें अर्पित करें। इससे आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है…

Image credits: Getty

दक्षिणावर्ती शंख चढ़ाएं

श्रीकृष्ण की पूजा में शंख का उपयोग किया जाता है और अगर ये शंख दक्षिणावर्ती हो तो बहुत ही शुभ रहता है। शुभ फल पाने के लिए जन्माष्टमी पर दक्षिणावर्ती शंख श्रीकृष्ण को अर्पित करें।

Image credits: Getty

रक्षा सूत्र अर्पित करें

श्रीकृष्ण की पूजा में रक्षा सूत्र भी चढ़ाना चाहिए। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को रक्षा सूत्र चढ़ाने से आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Image credits: Getty

बांसुरी अर्पित करें

जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी भेंट करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बांसुरी से निकलने वाली पॉजिटिव एनर्जी घर के दोष को दूर कर सकती है।

Image credits: Getty

पीले फल भी चढ़ाएं

गुरु ग्रह से संबंधित शुभ फल पाना हो तो भगवान श्रीकृष्ण को पीले फल का भोग लगाने से आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है। इस उपाय से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।

Image credits: Getty

मोर पंख अर्पित करें

जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को मोर पंख अर्पित करें। बाद में इस मोर पंख को अपनी तिजोरी में रख लें। इससे धन लाभ के योग बन सकते हैं और आपको आर्थिक परेशानी दूर हो सकती है।

Image credits: Getty

तुलसी के पत्ते

श्रीकृष्ण को तुलसी बहुत प्रिय है, इसलिए जन्माष्टमी पर जिस भी चीज का भोग लगाएं, उसमें तुलसी के पत्ते जरूर रखें। इससे भगवान श्रीकृष्ण की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।

Image credits: Getty

माखन-मिश्री जरूर चढ़ाएं

धर्म ग्रंथों में भी बताया गया है कि भगवान को ताजा मक्खन और मिश्री बहुत प्रिय है। जन्माष्टमी पूजन में आप भगवान को माखन- मिश्री का भोग जरूर लगाएं।

Image credits: Getty

पीले वस्त्र समर्पित करें

श्रीकृष्ण का एक नाम पीतांबरधारी भी है। इसका अर्थ है पीले वस्त्र पहनने वाला। जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को पीले वस्त्र जरूर अर्पित करें और बाद में इसे किसी योग्य ब्राह्मण को दे दें।

Image credits: Getty