Hindi

ये हैं जनवरी 2026 के 7 सबसे खास व्रत-त्योहार, नोट करें सभी की डेट्स

Hindi

जनवरी 2026 के व्रत त्योहार

साल 2026 के पहले महीने जनवरी में अनेक व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। इनमें से 7 सबसे प्रमुख हैं। इन व्रत-त्योहारों का महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। नोट करें इन सभी की डेट्स

Image credits: Getty
Hindi

तिल चतुर्थी 2026 कब है?

तिल चतुर्थी व्रत माघ मास में किया जाता है। इस बार तिल चतुर्थी का व्रत 6 जनवरी, मंगलवार को किया जाएगा। इस व्रत में भगवान श्रीगणेश को तिल से बनी चीजों का भोग लगाते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

कब है मकर संक्रांति 2026?

इस बार मकर संक्रांति का पर्व 2 दिन मनाया जाएगा। 14 जनवरी और 15 जनवरी को। मकर संक्रांति का व्रत 14 जनवरी, बुधवार को किया जाएगा और स्नान-दान 15 जनवरी, गुरुवार को।

Image credits: Getty
Hindi

जनवरी 2026 में एकादशी कब?

जनवरी 2026 में दो एकादशी व्रत किए जाएंगे। पहला 14 जनवरी, बुधवार को षटटिला एकादशी का और दूसरा 29 जनवरी, गुरुवार को अजा एकादशी का। इन दोनों का खास महत्व है।

Image credits: Getty
Hindi

जनवरी 2026 में मासिक शिवरात्रि कब?

जनवरी 2026 में माघ मास का मासिक शिवरात्रि व्रत किया जाएगा। ये व्रत 16 जनवरी, शुक्रवार को किया जाएगा। इस व्रत में रात्रि में भगवान शिव की पूजा का विधान है।

Image credits: Getty
Hindi

कब है मौनी अमावस्या 2026?

मौनी अमावस्या का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इसे माघी अमावस्या भी कहते हैं। इस बार मौनी अमावस्या 18 जनवरी, रविवार को है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान का महत्व है।

Image credits: Getty
Hindi

कब है बसंत पंचमी 2026?

बसंत पंचमी हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। इस दिन ज्ञान और संगीत की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। इस बार बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी, शुक्रवार को मनाया जाएगा।

Image credits: Getty

साल 2026 में कितने ग्रहण होंगे, इनमें से कौन-सा भारत में दिखेगा?

Hindu Tradition: किन 5 जगहों पर महिलाएं बाल खुले रखकर न जाएं?

Vastu Tips: किचन में रखी ये 5 चीजें बढ़ाती हैं दुर्भाग्य, आज ही हटा दें

Shukrwar Upay: पैसा चाहिए? शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को चढ़ाएं 5 चीजें