Jyotish Upay: गुड लक के लिए रोज किन 5 पेड़-पौधों पर जल चढ़ाएं?
Spiritual May 20 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:gemini
Hindi
ये 5 पौधे चमका सकते हैं किस्मत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आपको किस्मत का साथ नहीं मिल रहा तो रोज 5 पेड़-पौधों को जल चढ़ाएं। ऐसा करने से आपका लक चमक सकता है। जानें कौन-से हैं ये 5 पेड़-पौधे…
Image credits: gemini
Hindi
पेड़-पौधों के आसान उपाय
तुलसी को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना गया है। रोज सुबह स्नान के बाद तुलसी के पौधे पर शुद्ध जल चढ़ाने से आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है और किस्मत का साथ भी मिलेगा।
Image credits: gemini
Hindi
किस पेड़ पर चढ़ाएं जल?
पीपल को भगवान विष्णु का स्वरूप मानकर इसकी पूजा की जाती है। रोज सुबह पीपल की 7 परिक्रमा कर एक लोटा जल चढ़ाएं। संभव हो तो शुद्ध घी का एक दीपक भी जलाएं।
Image credits: gemini
Hindi
किस वृक्ष में है देवी लक्ष्मी का वास?
धर्म ग्रंथों के अनुसार, आंवले के वृक्ष में देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। प्रतिदिन आंवला वृक्ष पर जल चढ़ाने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और धन लाभ के योग बनते हैं।
Image credits: gemini
Hindi
किस पेड़ में शिवजी का वास?
शिव महापुराण के अनुसार, बिल्व वृक्ष में भगवान शिव का वास होता है, इसलिए रोज इसकी जड़ में शुद्ध जल चढ़ाना चाहिए। इससे महादेव खुश होते हैं और परेशानियां दूर करते हैं।
Image credits: gemini
Hindi
शनि दोष के लिए किस पौधे पर जल चढ़ाएं?
अगर आप शनि दोष से परेशान हैं तो रोज शमी के पौधे पर जल चढ़ाएं। इससे शनि दोष का प्रभाव कम होगा और आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। इससे गुड लक भी बना रहेगा।