Shani Jayanti पर लगाएं शनिदेव को 5 चीजों का भोग, बना रहेगा सौभाग्य
Spiritual May 19 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Gemini
Hindi
कब है शनि जयंती 2025?
27 मई, मंगलवार को शनि जयंती है। इस दिन शनिदेव को खास चीजों का भोग लगाया जाए तो किस्मत का साथ और शुभ फल मिलते हैं। जानें शनिदेव को किन चीजों का भोग लगाएं…
Image credits: Gemini
Hindi
शनि जयंती के उपाय
27 मई को शनि जयंती के मौके पर शनिदेव को काली उड़द दाल की खिचड़ी का भोग लगाएं। इस खिचड़ी में सरसों के तेल का प्रयोग करें। ये भोग शनिदेव को विशेष रूप से प्रिय है।
Image credits: Gemini
Hindi
शनिदेव को किस फल का भोग लगाएं?
वैसे तो शनिदेव को किसी भी फल का भोग लगाया जा सकता है लेकिन चीकू का भोग शनिदेव को विशेष रूप से लगाना चाहिए। साथ ही काले अंगूर का भोग भी शनिदेव को लगा सकते हैं।
Image credits: Gemini
Hindi
शनिदेव को किस मिठाई का भोग लगाएं?
शनिदेव को गुलाब जामुन, काला जाम या अंजीर से बनी मिठाई का भोग विशेष रूप से लगाना चाहिए। इन चीजों का भोग लगाने से शनि दोष का बुरा असर कुछ कम हो सकता है।
Image credits: Gemini
Hindi
शनिदेव को भोग में क्या पसंद है?
शनिदेव को तिल से बनी चीजों का भोग भी विशेष रूप से लगाना चाहिए। इसमें तिल के लड्डू, गजक, रेवड़ी और तिल मिश्रित खिचड़ी आदि प्रमुख हैं। इससे भी शनिदेव खुश होते हैं।
Image credits: Gemini
Hindi
शनिदेव का पसंदीदा भोग कौन-सा है?
शनिदेव को मीठी पुड़ी का भोग भी लगाया जाता है। इसे बनाने में शक्कर की जगह गुड़ का उपयोग करें और सरसों के तेल में इसके पकाएं। इससे शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी।