Hindi

Dhanteras 2024: धनतेरस के ये 7 उपाय कर सकते हैं आपके वारे-न्यारे

Hindi

कब है धनतेरस 2024?

इस बार 29 अक्टूबर, मंगलवार को धनतेरस पर्व मनाया जाएगा। इस दिन यदि कुछ उपाय किए जाएं तो किसी की भी किस्मत चमक सकती है। ये हैं धनतेरस के आसान उपाय…

Image credits: Getty
Hindi

कुबेरदेव की पूजा करें

धनतेरस की शाम कुबेरदेव की पूजा करें। इन्हें लाल फूल, लाल वस्त्र आदि चीजें चढ़ाएं। संभव हो तो केसरयुक्त दूध से कुबेरदेव की प्रतिमा का अभिषेक भी करें। इससे शुभ फल मिलेंगे।

Image credits: Getty
Hindi

करें चावल का ये उपाय

धनतेरस की रात केसर या हल्दी से रंगे हुए एक मुट्ठी चावल के साबूत दाने लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रखना चाहिए, ऐसा करने से समृद्धि आती है।

Image credits: Getty
Hindi

श्रीयंत्र की स्थापना करें

धनतेरस पर श्रीयंत्र की स्थापना अपने धन स्थान यानी तिजोरी या गल्ले में करें। ऑफिस की उत्तर दिशा में भी इसकी स्थापना कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।

Image credits: adobe stock
Hindi

जरूरतमंदों को दान करें

धनतेरस का दिन दान के लिए भी बहुत शुभ माना गया है। इस दिन आप जरूरतमंदों को पैसा, अनाज, भोजन, कपड़े आदि चीजों का दान करें। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Image credits: Getty
Hindi

लक्ष्मी मंत्रों का जाप करें

धनतेरस पर देवी लक्ष्मी से संबंधित मंत्रों का जाप विधि-विधान से करें। मंत्र जाप के लिए तुलसी की माला का उपयोग करें। इस उपाय से देवी लक्ष्मी आप पर प्रसन्न रहेंगी और हर सुख मिलेगा।

Image credits: Getty
Hindi

मरीजों को दवाई बांटें

धनतेरस पर ही आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि प्रकट हुए थे। ये आरोग्य यानी अच्छी सेहत के देवता भी हैं। धनतेरस पर मरीजों को दवाइयों का दान करने से इनकी कृपा हम पर बनी रहेगी।

Image credits: Getty
Hindi

ये चीजें खरीदकर लाएं

धनतेरस पर गुड लक बढ़ाने के लिए कुछ खास चीजें खरीदनी चाहिए जैसे बर्तन, झाड़ू, सोने या चांदी का सिक्का आदि। धनतेरस पर खरीदी गई ये चीजें आपके सौभाग्य में वृद्धि कर सकती हैं।

Image Credits: Getty