Hindi

Guru Purnima 2024 पर करें इन 5 चीजों का दान, घर आएगी सुख-समृद्धि

Hindi

कब है गुरु पूर्णिमा 2024?

21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन गुरु ग्रह से संबंधित चीजों का दान जरूर करना चाहिए। इससे जीवन में खुशहाली बनी रहती है। जानें क्या दान करें गुरु पूर्णिमा पर…

Image credits: Getty
Hindi

पीले वस्त्रों का दान करें

गुरु पूर्णिमा पर पीले वस्त्रों का दान जरुरतमंद लोगों को करना चाहिए। इससे आपकी लाइफ में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है, साथ ही साथ वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहता है।

Image credits: adobe stock
Hindi

पीले फलों का दान करें

गुरु पूर्णिमा पर पीले फल जैसे आम, केला, पपीता आदि का दान करना भी शुरू माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह अशुभ स्थिति में है, उन्हें इस दिन ये उपाय जरूर करना चाहिए।

Image credits: adobe stock
Hindi

पीले अनाज का दान करें

गुरु पूर्णिमा पर पीले अनाज जैसे चना, चने की दाल, अरहर की दाल, मक्का आदि का दान भी करना चाहिए। अगर लोगों को दान न कर पाएं तो किसी अन्नक्षेत्र में भी दान कर सकते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

बेसन से बनी चीजों का दान करें

चने को पीसकर ही बेसन बनता है। इसलिए गुरु पूर्णिमा पर बेसन से बनी चीजों का दान करना भी ठीक रहता है। दान न कर पाएं तो किसी विष्णु मंदिर में बेसन की मिठाई का भोग लगाएं।

Image credits: Getty
Hindi

इन चीजों का दान भी होता है शुभ

गुरु ग्रह को अपने अनुकूल करने के लिए केसर, हल्दी, मक्के का आटा, मनुक्का, पीला चंदन आदि का दान करना भी शुभ माना जाता है। ये उपाय गुरु पूर्णिमा पर करने का महत्व है।

Image Credits: adobe stock