Hindi

हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए Hariyali Teej 2024 पर करें राशि अनुसार उपाय

Hindi

हरियाली तीज 7 अगस्त को

सावन मास में हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 7 अगस्त, बुधवार को है। इस दिन राशि अनुसार उपाय करने से मैरिड लाइफ खुशहाल रहती है। जानें इन उपायों के बारे में…

Image credits: Getty
Hindi

मेष राशि

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। ये लोग हरियाली तीज पर शिवजी को सफेद और देवी पार्वती को लाल फूल चढ़ाएं। साथ ही पंचामृत का भोग भी लगाएं। इससे इन्हें शुभ फल मिलेंगे।

Image credits: freepik
Hindi

वृषभ राशि

इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। ये लोग हरियाली तीज पर देवी पार्वती को श्रृंगार की सामग्री जैसे हरी चुनरी, हरी चूड़ी, बिंदी, कुंकुम, हल्दी, मेहंदी आदि चढ़ाएं तो हर इच्छा पूरी होगी।

Image credits: freepik
Hindi

मिथुन राशि

इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। मैरिड लाइफ की खुशहाली के लिए इस राशि के लोग देवी पार्वती को हल्दी और महादेव को सफेद चंदन से तिलक करें। साथ ही केले का भोग भी लगाएं।

Image credits: freepik
Hindi

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। ये लोग हरियाली तीज पर माता पार्वती को हरसिंगार का इत्र लगाएं और शिवजी को बिल्वपत्र अर्पित करें। इससे इनकी लव लाइफ हमेशा खुशहाल रहेगी।

Image credits: freepik
Hindi

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। ये लोग शिव-पार्वती का अभिषेक केसर मिश्रित दूध से करें और इस दौरान ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप भी करें। इससे इनके लव लाइफ की परेशानी दूर होगी।

Image credits: freepik
Hindi

कन्या राशि

इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। हरियाली तीज पर इस राशि की महिलाएं अपने पति के साथ रुद्राभिषेक करें। साथ ही देवी पार्वती को श्रृंगार की सामग्री भी अर्पित करें। शुभ फल मिलेंगे।

Image credits: freepik
Hindi

तुला राशि

इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। इस राशि के लोग हरियाली तीज पर देवी देवी पार्वती को लाल चुनरी और महादेव को सफेद वस्त्र अर्पित करें। इससे धन लाभ के योग बन सकते हैं।

Image credits: freepik
Hindi

वृश्चिक राशि

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। ये लोग हरियाली तीज पर चमेली का इत्र पानी में मिलाकर शिव-पार्वती का अभिषेक करें। देवी को हरी चूड़ी भी अर्पित करें। संतान सुख मिलेगा।

Image credits: freepik
Hindi

धनु राशि

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोग शिव चालीसा का पाठ करें और शिव-पार्वती की पूजा पीले फूल और पीले चंदन से करें। इससे जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

Image credits: freepik
Hindi

मकर राशि

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं ये लोग हरियाली तीज पर शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा करें और सरसों के तेल का दीपक लगाएं। इस दीपक में थोड़े से काले तिल में जरूर डालें।

Image credits: freepik
Hindi

कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। ये लोग नीले फूल शिव-पार्वती पर चढ़ाएं। साथ ही तिल से बनी मिठाई का भोग भी लगाएं। इससे इनकी हर इच्छा पूरी होगी और शुभ फल भी मिलेंगे।

Image credits: freepik
Hindi

मीन राशि

इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। ये लोग देवी पार्वती को पीले वस्त्र चढ़ाएं और शिवजी का अभिषेक चंदन मिश्रित पानी से करें। शिव चालीसा का पाठ भी करें। इनकी लव लाइफ ठीक हो जाएगी।

Image Credits: freepik