Spiritual

फरवरी 2024 में कब से कब तक रहेगी Gupt Navratri? नोट करें सही डेट

Image credits: Getty

एक साल में कितनी नवरात्रि?

हिंदू पंचांग के अनुसार एक साल में 4 नवरात्रि हैं, इनमें से 2 प्रकट होती है और गुप्त। इस बार फरवरी 2024 में माघ मास की गुप्त नवरात्रि मनाई जाएगी। आगे जानें इससे जुड़ी खास बातें…

Image credits: Getty

माघ मास में मनाते हैं गुप्त नवरात्रि

माघ हिंदू पंचांग का 11 महीना है। इस महीने के शुक्ल पक्ष में हिंदू वर्ष की अंतिम नवरात्रि मनाई जाती है। ये गुप्त नवरात्रि होती है, जिसमें साधक तंत्र-मंत्र के से देवी पूजा करते हैं।

Image credits: Getty

माघ गुप्त नवरात्रि कब से कब तक?

माघ मास की गुप्त नवरात्रि शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तक मनाई जाती है। इस बार माघ शुक्ल प्रतिपदा तिथि 10 फरवरी, शनिवार की सुबह 04:29 से रात 12:47 तक रहेगी।

Image credits: Getty

कब से शुरू होगी माघ गुप्त नवरात्रि 2024?

चूंकि माघ शुक्ल प्रतिपदा तिथि का सूर्योदय 10 फरवरी, शनिवार को उदय होगा, इसलिए इसी दिन से गुप्त नवरात्रि शुरू होगी, जो 18 फरवरी, रविवार तक मनाई जाएगी।

Image credits: Getty

क्यों खास है ये गुप्त नवरात्रि?

माघ मास की गुप्त नवरात्रि में साधक तंत्र-मंत्र के माध्यम से देवी को प्रसन्न करते हैं। ये गुप्त साधनाएं एकांत स्थान पर या श्मशान में की जाती है। ये साधना बहुत कठिन भी होती है।

Image credits: Getty

गुप्त नवरात्रि में इनकी पूजा भी

माघ मास की गुप्त नवरात्रि में शिव और शक्ति की संहारकर्ता शक्तियों जैसे डाकिनी-शाकिनी, भूत-प्रेत, योगिनी, भैरव आदि की पूजा भी की जाती है। ये शक्तियां महाभयंकर होती हैं।

Image credits: Getty