11 जुलाई से सावन मास शुरू होने वाला है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। महादेव की पूजा में 5 चीजें विशेष रूप से चढ़ानी चाहिए। जानें कौन-सी हैं ये 5 चीजें…
Image credits: Getty
Hindi
गाय के दूध से करें अभिषेक
शिवजी की पूजा में अभिषेक का विशेष महत्व। शिवलिंग का अभिषेक गाय के कच्चे यानी बिना उबले दूध से करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
Image credits: Getty
Hindi
बिल्व पत्र भी जरूर चढ़ाएं
धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान शिव की पूजा में बिल्व पत्र जरूर होना चाहिए। इसके बिना महादेव की पूजा का पूरा फल नहीं मिलता। ये बिल्व पत्र कटा-फटा नहीं होना चाहिए।
Image credits: Getty
Hindi
आंकड़े के फूल का खास महत्व
भगवान शिव की पूजा में आंकड़े का फूल भी विशेष रूप से चढ़ाया जाता है। शिवपुराण में भी इसका महत्व बताया गया है। आंकड़े का फूल चढ़ाने से भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं।
Image credits: Getty
Hindi
शिव पूजा में धतूरा भी जरूरी
महादेव की पूजा में धतूरा भी जरूर होना चाहिए। धतूरा जहरीला होता है लेकिन शिवजी को विशेष रूप से चढ़ाया जाता है। धतूरा चढ़ाने से महादेव अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
भांग का लगाएं भोग
भगवान शिव को वैसे तो भोग के रूप में कुछ भी अर्पित किया जा सकता है लेकिन भांग महादेव को विशेष रूप से प्रिय है। भांग चढ़ाने से महादेव भक्त की हर मनोकामना पूरी कर देते हैं।