Hindi

Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु को उपहार में क्या दें?

Hindi

कब है गुरु पूर्णिमा 2025?

इस बार 10 जुलाई, गुरुवार को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने गुरु की उपहार में कुछ न कुछ जरूर देते हैं। जानिए गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु को क्या उपहार दे सकते हैं…

Image credits: adobe stock
Hindi

गुरु को किस रंग के वस्त्र उपहार में दें?

अगर आप अपने गुरु को उपहार में वस्त्र देना चाहते हैं तो इसका रंग पीला हो तो बहुत ही शुभ रहता है। इससे आपको गुरु ग्रह से संबंधित शुभ फल भी मिलेंगे और गुरु भी खुश होंगे।

Image credits: adobe stock
Hindi

पूजा की चीजें दे सकते हैं उपहार में

गुरु को पूजा की सामग्री भी आप गुरु पूर्णिमा पर उपहार में दे सकते हैं जैसे तुलसी की माला, पूजान में उपयोग आने वाले बर्तन, धार्मिक पुस्तक आदि। इससे आपको शुभ फल मिलेंगे।

Image credits: adobe stock
Hindi

गुरु को कौन-से फल और मिठाई उपहार में दें?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु को फल और मिठाई भी उपहार में दे सकते हैं। फल में आप केले या आम जैसे पीले फल और मिठाई में केसर मिश्रित मिठाई दें। इससे आपको शुभ फल मिलेंगे।

Image credits: adobe stock
Hindi

ये चीजें भी दे सकते हैं उपहार में

देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं, इनकी पूजा में पीले रंग की चीजें विशेष रूप से चढ़ाई जाती हैं। उसी तरह आप भी अपने गुरु को केसर, हल्दी, सोना, चने की दाल आदि उपहार में दे सकते हैं।

Image credits: adobe stock
Hindi

उपहार के साथ दक्षिणा भी जरुर दें

धर्म ग्रंथों के अनुसार, गुरु को कभी भी सिर्फ उपहार नहीं देना चाहिए, साथ में दक्षिणा के रूप में धन भी जरूर देना चाहिए। यही शास्त्रीय नियम भी है। इसी से आपकी मनोकामना पूरी होगी।

Image credits: adobe stock

28 जून को विनायक चतुर्थी पर करें 5 उपाय, श्रीगणेश करेंगे हर संकट दूर

Gupt Navratri के 5 उपाय चमका सकते हैं किस्मत

Ashadh Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या पर न कौन-से 5 काम न करें?

Vastu Tips: गुड लक बढ़ाते हैं ये 5 पौधे, आज ही ले आएं अपने घर