Spiritual

Mahashivratri 2024: क्यों मनाते हैं महाशिवरात्रि, क्या जानते हैं आप?

Image credits: Getty

महाशिवरात्रि से जुड़ी हैं ये मान्यताएं

हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। इस पर्व से अनेक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। आगे जानिए क्यों मनाते हैं ये महाशिवरात्रि पर्व…

Image credits: Getty

क्यों मनाते हैं महाशिवरात्रि?

महाशिवरात्रि पर्व मनाने के पीछे कईं मान्यताएं हैं। पहली मान्यता ये है कि इसी तिथि पर भगवान शिव निराकार रूप यानी लिंग स्वरूप में प्रकट हुए थे। तभी से ये पर्व मनाया जा रहा है।

Image credits: Getty

एक मान्यता ये भी है

महाशिवरात्रि मनाने के पीछे दूसरी मान्यता ये है कि इसी तिथि पर महादेव का देवी पार्वती से विवाह हुआ था। इसलिए इस पर्व को शिव-शक्ति के विवाह उत्सव के रूप में भी मनाते हैं।

Image credits: Getty

2024 में कब है महाशिवरात्रि?

साल 2024 में महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसके ये चलते ये पर्व और भी खास हो गया है।

Image credits: Getty

कब करें महाशिवरात्रि व्रत का पारणा?

महाशिवरात्रि व्रत का पारणा अगले दिन यानी 9 मार्च, शनिवार को किया जाएगा। पारणा का शुभ मुहूर्त सुबह 06:37 से दोपहर 03:29 के बीच रहेगा?

Image credits: Getty

प्रदोष व्रत भी इसी दिन

8 मार्च को भगवान शिव से संबंधित प्रदोष व्रत भी किया जाएगा। ये व्रत हर महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को किया जाता है। 8 मार्च को त्रयोदशी-चतुर्दशी तिथि का संयोग बन रहा है।

Image credits: Getty