कब है मकर संक्रांति 2025 का सबसे बेस्ट मुहूर्त? नोट करें टाइमिंग
Spiritual Jan 13 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
क्यों मनाते हैं मकर संक्रांति?
जब सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इसे उत्तरायण भी कहते हैं कि क्योंकि इसी दिन से सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध की ओर गति करता है।
Image credits: Getty
Hindi
सूर्य कब बदलेगा राशि?
साल 2025 में सूर्य 14 जनवरी, मंगलवार की सुबह लगभग 08.54 पर धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद ही संक्रांति से संबंधित उपाय, दान और स्नान का महत्व माना जाएगा।
Image credits: Getty
Hindi
मकर संक्रांति 2025 के 2 मुहूर्त
मकर संक्रान्ति पर स्नान-दान और पूजा के लिए 2 शुभ मुहूर्त हैं। पहला सामान्य मुहूर्त है जो सुबह 09:03 से शाम 5:46 तक रहेगा यानी इसकी अवधि 8 घंटे 42 मिनिट की रहेगी।
Image credits: freepik
Hindi
मकर संक्रांति 2025 बेस्ट मुहूर्त
मकर संक्रांति 2025 का सबसे बेस्ट मुहूर्त सुबह 09:03 से 10:48 तक रहेगा। यानी इसका समय सिर्फ 01 घण्टा 45 मिनट का रहेगा। इसे मकर संक्रांति का महापुण्यकाल भी कहते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
मकर संक्रांति 2025 के शुभ योग
14 जनवरी को मकर संक्रांति पर पुष्य नक्षत्र दिन भर रहेगा। साथ ही प्रीति, वर्धमान और सुस्थिर नाम के शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। इन शुभ योगों के चलते इस पर्व का महत्व और बढ़ गया है।
Image credits: Getty
Hindi
क्यों खास है मकर संक्रांति?
मकर संक्रांति पर दान-पुण्य का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान हमारे जीवन में सकारात्मकता लाता है और शुभ फल भी मिलते हैं।