अक्टूबर 2023 में कब होगा चंद्रग्रहण? नोट करें इस महीने की खास डेट्स
Spiritual Sep 29 2023
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
अक्टूबर के प्रमुख व्रत-त्योहार
साल 2023 का दसवां महीना अक्टूबर बहुत ही खास रहने वाला है। इस महीने में श्राद्ध पक्ष, नवरात्रि सहित कईं बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। आगे जानिए इस महीने की खास डेट्स…
Image credits: Getty
Hindi
श्राद्ध पक्ष 14 अक्टूबर तक
अक्टूबर 2023 के शुरूआत 14 दिन श्राद्ध पक्ष के अंतर्गत रहेंगे। 3 अक्टूबर को कुंवारा पंचमी, 7 को मातृ नवमी का श्राद्ध किया जाएगा। 14 अक्टूबर को सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या रहेगी।
Image credits: adobe stock
Hindi
शनिश्चरी अमावस्या भी इस महीने में
अक्टूबर 2023 में शनिश्चरी अमावस्या का संयोग भी बन रहा है। ये संयोग 14 अक्टूबर को बनेगा। खास बात ये है कि इस दिन सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या रहेगी, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाएगा।
Image credits: adobe stock
Hindi
15 से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि
15 से 23 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। नवरात्रि के अंतर्गत 19 अक्टूबर को उपांग ललिता, 22 अक्टूबर को महाष्टमी और 23 अक्टूबर को महानवमी रहेगी।
Image credits: adobe stock
Hindi
कब मनाया जाएगा दशहरा?
शारदीय नवरात्रि समाप्त होने के दूसरे दिन यानी 24 अक्टूबर, मंगलवार को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन जवारे विसर्जन, शस्त्र पूजन और शमी पूजन आदि परंपराएं निभाई जाएंगी।
Image credits: adobe stock
Hindi
जानें एकादशी की तारीखें
अक्टूबर 2023 में इंदिरा एकादशी का व्रत 10 तारीख को और पापांकुशा एकादशी का व्रत 25 अक्टूबर को रखा जाएगा। ये दोनों ही एकादशी बहुत खास है। इनका महत्व धर्म ग्रंथों में भी बताया गया है।
Image credits: adobe stock
Hindi
शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का संयोग
इस बार शरद पूर्णिमा का पर्व 28 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जाएगा। इसी दिन साल 2023 का अंतिम चंद्रग्रहण भी होगा। खास बात ये है कि ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा।