Hindi

पुष्य नक्षत्र 2025 में ये 5 चीजें खरीदना शुभ, कीमत भी आपके बजट में

Hindi

कब है पुष्य नक्षत्र 2025?

इस बार 14 और 15 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र रहेगा, जिसके चलते ये दोनों ही दिन खरीदी के लिए शुभ रहेंगे। जानें पुष्य नक्षत्र में कम कीमत की कौन-सी 5 चीजें खरीद सकते हैं…

Image credits: Getty
Hindi

पढ़ाई-लिखाई की चीजें खरीदें

पुष्य नक्षत्र का स्वामी गुरु है जो विद्या देने वाला माना गया है। इसलिए पुष्य नक्षत्र में आप पढ़ाई-लिखाई की चीजें जैसे कॉपी, पेन, डायरी आदि खरीद सकते हैं। इससे आपको लाभ होगा।

Image credits: Getty
Hindi

बही खाता खरीदना भी शुभ

व्यापारी जिस लाल किताब में अपना हिसाब-किताब लिखते हैं, उसे बही खाता कहते हैं। पुष्य नक्षत्र में बही खाता खरीदना भी शुभ होता है। ऐसा करने से व्यापार में लाभ होने के योग बनते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

साबूत हल्दी खरीदें

हल्दी गुरु ग्रह से संबंधित है। पुष्य नक्षत्र में हल्दी की गांठ खरीदने से गुरु ग्रह से शुभ फल मिलते हैं। इन हल्दी की गाँठों को एक पीले कपड़े में धन स्थान यानी तिजोरी में रखना चाहिए।

Image credits: Getty
Hindi

बर्तन भी खरीद सकते हैं

मंगल की धातु तांबा है, इसलिए मंगल पुष्य के इस योग में तांबे के बर्तन खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा। इससे मंगल ग्रह से संबंधित लाभ आपको मिलेंगे और घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Image credits: Getty
Hindi

धार्मिक किताबें खरीदकर घर में रखें

पुष्य नक्षत्र में धार्मिक किताबें खरीदकर अपने घर के पूजा घर में रखें। इससे आपके घर के निगेटिविटी दूर होगी और पॉजिटिविटी बढ़ेगी। इससे घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहेगी।

Image credits: Getty

Diwali 2025: दीपावली पर झाड़ू खरीदने और पूजा करने की परंपरा क्यों?

Govardhan Puja 2025 Date: 21 या 22 अक्टूबर, कब करें गोवर्धन पूजा?

Karwa Chauth 2025 पर श्रीगणेश को चढ़ाएं 5 चीजें, खुशहाल रहेगी लाइफ

Karwa Chauth: 2026 से 2030 तक कब मनाई जाएगी करवा चौथ? जानें डेट