रामनवमी 2025: श्रीराम के 10 आदर्श गुण, जो हर व्यक्ति को अपनाने चाहिए
Hindi

रामनवमी 2025: श्रीराम के 10 आदर्श गुण, जो हर व्यक्ति को अपनाने चाहिए

श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी 2025
Hindi

श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी 2025

भगवान राम का जन्म दिवस रामनवमी के रूप में पूरी भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल रामनवमी 6 अप्रैल 2025 को है।

Image credits: Getty
आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं भगवान राम
Hindi

आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं भगवान राम

श्रीराम सिर्फ एक महान राजा ही नहीं, बल्कि आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा भी हैं। उनके गुण आज भी जीवन को सफल, सार्थक बना सकते हैं। जानिए 10 गुण, जो हर इंसान को श्रीराम से सीखने चाहिए।

Image credits: Getty
सत्यनिष्ठ राम (Honesty)
Hindi

सत्यनिष्ठ राम (Honesty)

श्रीराम ने जीवनभर सत्य का पालन किया और कभी भी झूठ या छल-कपट का सहारा नहीं लिया। जीवन में सच्चाई अपनाने से हमें आत्मविश्वास और सम्मान मिलता है।

Image credits: Getty
Hindi

कर्तव्यपरायण राजा राम (Duty First)

चाहे राजा बनना हो या वनवास जाना, श्रीराम ने हर परिस्थिति में अपने कर्तव्य को प्राथमिकता दी। हमें भी अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी से निभाना चाहिए।

Image credits: Getty
Hindi

विनम्रता के रूप राम (Humility)

श्रीराम ने कभी अहंकार नहीं किया, चाहे वे राजा रहे हों या वनवासी। विनम्रता हमें बड़ा बनने में मदद करती है और लोगों का सम्मान दिलाती है।

Image credits: adobe stock
Hindi

त्याग की मूर्ति राम (Sacrifice)

राजसुख को छोड़कर वनवास जाना और माता-पिता की आज्ञा का पालन करना श्रीराम के त्याग की मिसाल है। हमें भी स्वार्थ छोड़कर दूसरों के लिए कुछ करने की आदत डालनी चाहिए।

Image credits: Facebook
Hindi

धैर्य रखने वाले राम (Patience)

14 साल का वनवास, सीता माता का अपहरण, रावण से युद्ध- हर परिस्थिति में श्रीराम ने धैर्य बनाए रखा। कठिन समय में संयम रखना हमें सफलता दिला सकता है।

Image credits: Facebook
Hindi

आदर्श भाई राम (Ideal Brother)

श्रीराम ने लक्ष्मण और भरत के साथ जो प्रेम और स्नेह दिखाया, वह आदर्श है। हमें भी अपने परिवार के साथ ऐसा ही प्रेमपूर्ण रिश्ता रखना चाहिए।

Image credits: Facebook
Hindi

न्यायप्रिय राम (Justice and Fairness)

एक सच्चे राजा की तरह श्रीराम ने हमेशा न्याय का साथ दिया, चाहे कोई भी परिस्थिति रही हो। हमें भी बिना भेदभाव के न्यायप्रिय बनना चाहिए।

Image credits: Facebook
Hindi

शत्रु के प्रति दया रखने वाले राम (Compassion for Enemies)

श्रीराम ने रावण को हराने के बावजूद उसके अच्छे गुणों की प्रशंसा की। हमें भी दूसरों की गलतियों को माफ करना और उनके अच्छे पक्ष को देखना चाहिए।

Image credits: Facebook
Hindi

धर्म का पालन करने वाले राम (Following Dharma)

श्रीराम ने हर परिस्थिति में धर्म का पालन किया और कभी भी अधर्म का रास्ता नहीं अपनाया। सही और गलत के बीच हमेशा सही को चुनना हमें भी सीखना चाहिए।

Image credits: adobe stock
Hindi

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम (Ideal Conduct)

श्रीराम को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ कहा जाता है क्योंकि उन्होंने हमेशा आदर्श जीवन जिया। हमें भी अपनी सीमाओं और नैतिकता का पालन करना चाहिए।

Image credits: adobe stock

मंगलवार के 8 उपाय, हनुमानजी की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम, होगा धन लाभ

12 या 13 अप्रैल, कब है हनुमान जयंती 2025?

क्या है ‘गुड़ी’ और ‘पड़वा’ का अर्थ, क्या जानते हैं आप?

चैत्र नवरात्रि में किस दिशा में करें कलश स्थापना, कहां लगाएं ध्वज?