रामनवमी सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि श्रीराम के आदर्शों को अपनाने और उनकी कृपा पाने का शुभ अवसर भी है। इस साल रामनवमी 6 अप्रैल 2025 को मनाई जा रही है।
रामनवमी के दिन किए गए शुभ कार्य न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं, बल्कि जीवन की परेशानियों को भी दूर कर सकते हैं। जानिए वो 7 खास काम, जो रामनवमी पर करने से हर बाधा दूर हो सकती है।
रामनवमी के दिन श्रीरामचरितमानस, रामरक्षा स्तोत्र या राम नाम का जप करने से मन को शांति और शक्ति मिलती है। इससे नकारात्मकता दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
रामनवमी के दिन अन्नदान का विशेष महत्व है। इस दिन गरीबों, जरूरतमंदों और बच्चों को भोजन कराने से श्रीराम की कृपा बनी रहती है और घर में बरकत आती है।
इस दिन घर या मंदिर में अखंड दीप जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। यह दीपक भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा का प्रतीक होता है और इसे जलाने से सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
भगवान राम को तुलसी बेहद प्रिय है। रामनवमी के दिन तुलसी के पौधे की पूजा और परिक्रमा करने से शुभ फल मिलता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
रामनवमी पर दान का महत्व बताया गया है। इस दिन कपड़े, अन्न, जल, किताबें या जरूरत की अन्य चीजें दान करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद मिलता है।
हनुमान जी भगवान राम के परम भक्त हैं। इस दिन हनुमान चालीसा पढ़ने या बजरंग बाण का पाठ करने से हर तरह के संकट दूर होते हैं और जीवन में सफलता मिलती है।
भगवान राम ने सदैव अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान किया। रामनवमी के दिन उनके आदर्शों का पालन करते हुए अपने माता-पिता और गुरुओं का आशीर्वाद लें। इससे सफलता और खुशहाली आती है।
रामनवमी का पावन दिन श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का संदेश देता है। इन 7 शुभ कार्यों को करने से न सिर्फ आपकी परेशानियां दूर होंगी, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि और शांति भी बनी रहेगी।