Devshayani Ekadashi 2025 की शाम किन 5 स्थानों पर लगाएं दीपक?
Spiritual Jul 06 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
कब है देवशयनी एकादशी 2025?
6 जुलाई, रविवार को देवशयनी एकादशी है। इस एकादशी की शाम को 5 स्थानों पर दीपक लगाने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। जानें कौन-से हैं ये 5 स्थान…
Image credits: Getty
Hindi
तुलसी के पास जलाएं दीपक
देवशयनी एकादशी की शाम सबसे पहला दीपक तुलसी के पौधे के निकट लगाएं। तुलसी भगवान विष्णु की पत्नी हैं। इस उपाय से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और हर इच्छा पूरी होगी।
Image credits: Getty
Hindi
पीपल के नीचे भी लगाएं दीपक
देवशयनी एकादशी की शाम दूसरा दीपक पीपल के पेड़ के नीचे लगाएं। पीपल को साक्षात भगवान विष्णु का ही स्वरूप माना जाता है। पीपल के नीचे दीपक लगाने से आपके संकट दूर हो सकते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
किचन में लगाएं दीपक
6 जुलाई, रविवार की शाम किचन में जहां आप पीने का पानी रखते हैं, वहां भी एक दीपक जरूर लगाएं। ये स्थान पितरों का होता है। इस उपाय से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।
Image credits: Getty
Hindi
मुख्य द्वार के दोनों ओर
देवशयनी एकादशी की शाम घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर भी दीपक लगाएं क्योंकि यहीं से देवी लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं। इस उपाय से देवी लक्ष्मी की कृपा भी आपके ऊपर बनी रहेगी।
Image credits: Getty
Hindi
कुएं या तालाब के पास
अगर आपके घर के आस-पास कोई कुआ या तालाब हो तो देवशयनी एकादशी की शाम यहां भी एक दीपक जरूर लगाएं। इससे आपके जीवन में आने वाले बुरे दिन टल सकते हैं।