Hindi

Shani Jayanti पर शनिदेव की पूजा में कौन-सी 5 चीजें जरूर चढ़ाएं?

Hindi

कब है शनि जयंती 2025?

Shani Jayanti Upay: 27 मई, मंगलवार को शनि जयंती है। इस दिन शनिदेव की पूजा में कुछ खास चीजें जरूर चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। आगे जानें कौन-सी हैं ये 5 चीजें…

Image credits: Getty
Hindi

शनिदेव को कौन-सा तेल चढ़ाएं?

शनिदेव की पूजा में तेल विशेष रूप से चढ़ाया जाता है। वैसे तो शनिदेव को कोई-सा भी तेल चढ़ाया जा सकता है लेकिन सरसों का तेल शनिदेव की पूजा में सबसे शुभ माना गया है।

Image credits: Getty
Hindi

शनिदेव को कौन-सा तिल चढ़ाएं?

शनिदेव की पूजा में तिल चढ़ाना बहुत जरूरी माना गया है। ये तिल काले होना चाहिए। काले तिल शनिदेव को चढ़ाने से भाग्य चमक उठता है और पितृ दोष का असर भी कम होता है।

Image credits: Getty
Hindi

शनिदेव को कौन-सा अनाज चढ़ाएं?

शनिदेव की पूजा में साबूत काली उड़द जरूर चढ़ाएं। इससे भी शनिदेव की कृपा हमें मिलती है। ध्यान रखें साबूत उड़द चढ़ाएं इसकी दाल नहीं। इस उपाय से बिगड़े काम बन सकते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

शनिदेव को किस चीज भोग लगाएं?

शनिदेव को तिल से बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए जैसे गजक, रेवड़ी आदि। इसके अलावा तिल और उड़द दाल की खिचड़ी का भोग भी शनिदेव को विशेष रूप से प्रिय है।

Image credits: Getty
Hindi

शनिदेव को कौन-सा फूल-पत्ती चढ़ाएं?

शनिदेव की पूजा में नीले रंग के फूल चढ़ाने चाहिए जैसे अपराजिता। शमी वृक्ष की पत्तियां भी शनिदेव की पूजा में चढ़ाई जाती हैं। इससे भी शुभ फल मिलते हैं।

Image credits: Getty

7 फेरों के बाद दूल्हा-दुल्हन को क्यों दिखाते हैं ध्रुव तारा?

प्रेमानंद महाराज ने बताए बच्चों को सुधारने के 5 टिप्स, आप भी आजमाएं

बेडरूम में रखें 5 चीजें, कपल्स में नहीं होगी नोक-झोंक, बढ़ेगा रोमांस

Shani Jayanti: शनिदेव को कौन-सा तेल चढ़ाएं, किस तेल का दीपक लगाएं?