बेडरूम में रखें 5 चीजें, कपल्स में नहीं होगी नोक-झोंक, बढ़ेगा रोमांस
Spiritual May 23 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
लव लाइफ को कैसे बनाएं रोमांटिक?
बेडरूम घर का खास हिस्सा होता है। यहां अगर वास्तु से जुड़ी 5 चीजें रखी जाएं तो पति-पत्नी में होने वाली नोंक-झोंक बंद हो सकती है और रोमांस भी बना रहता है। जानें कौन-सी हैं ये 5 चीजें…
Image credits: Getty
Hindi
बेडरूम में किस पक्षी का स्टैच्यू रखें?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में लव बर्डस जैसे मैंडरेन डक की मूर्ति का जोड़ा आप रख सकते हैं। ये प्रेम का प्रतीक माने गए हैं। इन्हें बेडरूम में रखने से लव लाइफ खुशहाल रहती है।
Image credits: Getty
Hindi
बेडरूम में क्यों रखें सजावटी गमले?
बेडरूम में दो सुंदर सजावटी गमले रखने से भी वहां पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। यही पॉजिटिव एनर्जी पति-पत्नी को खुश रखती है और उनमें होने वाली नोंक-झोंक को कम कर सकती है।
Image credits: Getty
Hindi
बेडरूम में कौन-सी तस्वीर लगाएं?
बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। राधा-कृष्ण अमर और पवित्र प्रेम का प्रतीक हैं। इनकी तस्वीर बेडरूम में लगाने से लव लाइफ में रोमांस बना रहता है।
Image credits: Getty
Hindi
बेडरूम में किस रंग की मोमबत्ती जलाएं?
पति-पत्नी के बीच होने वाली नोंक-झोंक को रोकने के लिए बेडरूम में सिरेमिक पॉट में छोटे-छोटे क्रिस्टल्स डालकर लाल रंग की दो मोमबत्तियां जलाएं। इससे आपको फायदा होगा।
Image credits: Getty
Hindi
बेडरूम में किस आकार का रोज क्वार्टज रखें?
बेडरूम की निगेटिवटी दूर करने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा में दिल की आकृति का रोज क्वार्टज रखना चाहिए। इससे पति-पत्नी की लव लाइफ बहुत ही रोमांटिक हो सकती है।