Som Pradosh: साल 2025 का अंतिम सोम प्रदोष व्रत कब? नोट करें डेट
Spiritual Nov 13 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
2025 का अंतिम सोम प्रदोष कब?
जब भी प्रदोष व्रत का योग सोमवार को बनता है तो इसे सोम प्रदोष कहते हैं। ऐसा दुर्लभ संयोग साल में 2 या 3 बार ही बनता है। आगे जानें 2025 का अंतिम सोम प्रदोष कब है…
Image credits: Getty
Hindi
कब करते हैं प्रदोष व्रत?
ग्रंथों के अनुसार, प्रदोष व्रत दोनों पक्षों (कृष्ण व शुक्ल) की त्रयोदशी तिथि को किया जाता है। इस बार अगहन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 17 नवंबर, सोमवार को है।
Image credits: Getty
Hindi
नोट करें सोम प्रदोष 2025 की डेट
17 नवंबर, सोमवार को त्रयोदशी तिथि होने से इसी दिन प्रदोष व्रत किया जाएगा। ये व्रत सोमवार को होने से इसे सोम प्रदोष कहा जाएगा। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा का महत्व है।
Image credits: Getty
Hindi
सोम प्रदोष 2025 पूजा मुहूर्त
17 नवंबर, सोमवार को सोम प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस व्रत में शाम को भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:27 से रात 08:07 तक रहेगा।
Image credits: Getty
Hindi
क्यों करते हैं प्रदोष व्रत?
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत किया जाता है। पुराणों के अनुसार सबसे पहला प्रदोष व्रत चंद्रदेव ने किया था। इसी के बाद प्रदोष व्रत की परंपरा शुरू हुई।