Spiritual

कब होगा सूर्यग्रहण?

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल, गुरुवार को होगा। इस दिन वैशाख मास की अमावस्या रहेगी। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक मान्य नहीं होगा।

Image credits: Getty

किन राशियों पर होगा बुरा प्रभाव?

ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर होगा, लेकिन सबसे ज्यादा बुरा असर, मेष, कर्क, वृश्चिक और धनु राशि पर होगा। इन्हें सावधान रहने की जरूरत है।

Image credits: Getty

मेष राशि पर ग्रहण का असर

इस राशि वाले वाहन चलाने में सावधानी रखें। इन्वेस्टमेंट न करें तो बेहतर रहेगा। दूसरों के मामले में दखल देने से बचें। लेन-देन करते समय सावधान रहें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

Image credits: Getty

कर्क राशि पर ग्रहण का असर

इस राशि वालों का पैसा अटक सकता है। कोई बनता हुआ काम रूक सकता है। वैवाहिक जीवन में परेशानी बढ़ेगी। करियर का ग्राफ नीचे गिर सकता है। सेहत का भी ध्यान रखें।

Image credits: Getty

वृश्चिक राशि पर ग्रहण का असर

घटना-दुर्घटना के योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव बढ़ेगा। काम का बोझ अचानक बढ़ सकता है। अधिकारियों से वाद-विवाद हो सकता है। पति-पत्नी में किसी बात पर लड़ाई हो सकती है।

Image credits: Getty

धनु राशि पर ग्रहण का असर

यात्रा में कष्ट का अनुभव होगा। पुरानी बीमारी फिर से ऊभर सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। वर्क प्लेस पर परेशानी का अनुभव होगा। कोई अपना व्यक्ति की धोखा दे सकता है।

Image credits: Getty