Hindi

Grahan 2024 Dates: साल 2024 में कितने सूर्य और चंद्र ग्रहण होंगे?

Hindi

2024 में होंगे 4 ग्रहण

ज्योतिषियों के अनुसार साल 2024 में कुल 4 ग्रहणों का संयोग बन रहा है। इनमें से 2 सूर्य व 2 चंद्र ग्रहण होंगे। आगे जानिए इनमें से कौन-सा ग्रहण भारत में दिखाई देगा, कौन-सा नहीं…

Image credits: Getty
Hindi

पहला चंद्र ग्रहण मार्च में

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, सोमवार को होगा। इस ग्रहण की अवधि 4 घंटे 36 मिनिट की रहेगी। ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा।

Image credits: Getty
Hindi

पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल में

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, सोमवार को होगा। ये भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसके सूतक आदि कोई भी नियम मान्य नहीं होंगे।

Image credits: Getty
Hindi

दूसरा चंद्र ग्रहण सितंबर में

साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर, बुधवार को होगा। इसकी अवधि सिर्फ 59 मिनिट की रहेगी। ये भी भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा।

Image credits: Getty
Hindi

दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर में

साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर, बुधवार को होगा। ये ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका भारत पर कोई प्रभाव नहीं होगा।

Image Credits: Getty