तिल चतुर्थी 2024 आज, रात कितनी बजे निकलेगा चंद्रमा, कैसे करें पूजा?
Hindi

तिल चतुर्थी 2024 आज, रात कितनी बजे निकलेगा चंद्रमा, कैसे करें पूजा?

तिल चतुर्थी 29 जनवरी को
Hindi

तिल चतुर्थी 29 जनवरी को

29 जनवरी, सोमवार को तिल चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस व्रत में श्रीगणेश के साथ चंद्रमा की पूजा भी की जाती है। आगे जानिए आज चंद्रमा कब उदय होगा और कैसे करें पूजा…

Image credits: Getty
कब निकलेगा चांद?
Hindi

कब निकलेगा चांद?

पंचांग के अनुसार, 29 जनवरी, सोमवार को तिल चतुर्थी पर चंद्रोदय रात लगभग 09.10 पर होगा। अलग-अलग शहरों के हिसाब से इसके समय में आंशिक परिवर्तन हो सकता है।

Image credits: Getty
कैसे करें चंद्रमा की पूजा?
Hindi

कैसे करें चंद्रमा की पूजा?

रात को जब चंद्रमा उदय हो जाए तो पूजा की थाली में चावल, कुमकुम, फूल और पानी से भरा लोटा लेकर छत पर जाएं और चंद्रमा को देखकर सबसे पहले प्रणाम करें।

Image credits: Getty
Hindi

चंद्रमा को दें अर्घ्य

चंद्रमा को प्रणाम करने के बाद चावल, कुमकुम और फूल चढ़ाएं। इसके बाद लोटे में भरे जल से चंद्रमा को अर्घ्य दें। पुन: एक बार हाथ जोड़कर घर की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।

Image credits: Getty
Hindi

क्यों करते हैं चंद्रमा की पूजा?

एक बार चंद्रमा ने श्रीगणेश के रूप की हंसी उड़ाई। तब श्रीगणेश ने उन्हें क्षीण होने के श्राप दिया। बाद में चंद्रमा ने माफी मांगी तो श्रीगणेश ने उन्हें अपने साथ पूजाने का वरदान दिया।

Image credits: Getty
Hindi

क्या फल मिलता है इस व्रत से?

तिल चतुर्थी व्रत करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। परिवार पर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आती। ये व्रत मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा किया जाता है।

Image credits: Getty

Lucky Rashi of 29 January 2024: आज कौन-सी 4 राशियां रहेंगी भाग्यशाली?

आज ही छोड़ दें ये 4 काम, नहीं तो उम्र भर तरसते रहेंगे पैसों को

Til Chaturthi 2024:तिल चतुर्थी 29 जनवरी को, जानें क्या करें-क्या नहीं?

कैसे सजीव हो गई राम लला की प्रतिमा? प्रेमानंद महाराज ने बताया रहस्य