आज ही छोड़ दें ये 4 काम, नहीं तो उम्र भर तरसते रहेंगे पैसों को
Spiritual Jan 28 2024
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
महान विद्वान थे आचार्य चाणक्य
आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान थे। उनकी बताई गई नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। आचार्य चाणक्य के लाइफ मैनेजमेंट सूत्रों को चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है।
Image credits: Our own
Hindi
भूलकर भी न करें ये 4 काम
आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में 4 ऐसे कामों के बारे में बताया है, जिन्हें करने वाला हमेशा गरीब ही बना रहता है, ये काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए। जानिए कौन-से हैं वो काम…
Image credits: Our own
Hindi
सुबह देर तक सोने वाला
जो सुबह सुबह देर तक सोता है, ऐसे लोग हमेशा गरीब ही रहते हैं। ऐसे लोगों पर कभी भी मां लक्ष्मी की कृपा नहीं बरसती हैं। ऐसे लोगों के यहां सदा दरिद्रता का वास होता है।
Image credits: Getty
Hindi
अधिक भोजन करने वाला
चाणक्य नीति के अनुसार, जो लोग अधिक भोजन करते हैं वे भी गरीब ही रहते है। अधिक भोजन करने से ये आलसी हो जाते हैं और फिर मोटापे के कारण रोगी भीहो जाते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
गंदगी से रहने वाले लोग
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो लोग रोज नहीं नहाते, गंदे वस्त्र पहनते हैं, दांत साफ नहीं करते हैं और गंदगी में रहना पसंद करते हैं, ऐसे लोगों जीवन भर पैसों की तंगी में रहते हैं।
Image credits: freepik
Hindi
कटु बोलने वाला
जो व्यक्ति कठोर वाणी बोलता है, उसके पास कभी पैसा नहीं टिकता। कठोर वाणी बोलने के कारण न केवल लोगों से संबंध खराब होते हैं बल्कि ऐसे घर में मां लक्ष्मी ठहरती भी नहीं।