Spiritual

Unique Temple:अनोखा है 6 मंदिरों का भोग, कहीं चढ़ाते शराब तो कहीं डोसा

हमारे देश में कुछ मंदिर ऐसे भी है, जहां भगवान को कुछ ऐसी चीजों का भोग लगाया जाता है, जिसके बारे में जानकर आपको आश्चर्य हो सकता है। आगे जानिए इन मंदिरों के बारे में…

Image credits: Pexels

जय दुर्गा पीठम मंदिर, चेन्नई (तमिलनाडु)

देवी के इस मंदिर में ब्राउनी, बर्गर और सैंडविच का भोग लगाया जाता है। खास बात ये है कि ये प्रसाद FSSAI से प्रमाणित होता है। देश ही नहीं विदेश से भी भक्त यहां दर्शन करने आते हैं।

Image credits: wikipedia

चाइनीज काली मंदिर, कोलकाता (प. बंगाल)

काली माता को समर्पित इस मंदिर में नूडल्स और चाऊमीन का भोग लगाया जाता है। चाइनीज व्यजंन का भोग लगाने के कारण ही इस मंदिर का नाम चाइनीज काली मंदिर रखा गया है।

Image credits: wikipedia

कालभैरव मंदिर, उज्जैन (मध्य प्रदेश)

यहं भगवान कालभैरव को शराब चढ़ाते हैं। कालभैरव की प्रतिमा के मुख से शराब का प्याला लगाते ही वो खाली हो जाता है। इस चमत्कार को देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं।

Image credits: wikipedia

कूडल अझगर मंदिर, मदुरै (तमिलनाडु)

भगवान विष्णु के इस मंदिर में भोग के रूप में डोसा चढ़ाने की परंपरा है। इसे ही प्रसाद के रूप में भक्तों को बांट दिया जाता है। डोसा बनाते समय शुद्धता का पूरा ध्यान रखा जाता है।

Image credits: wikipedia

मुरुगन मंदिर, पलानी (तमिलनाडु)

भगवान मुरुगन के इस मंदिर में गुड़ और शुगर कैंडी से बने जैम का भोग लगाने की परंपरा है। इसे ’पंच अमृतम’ कहा जाता हैं। मंदिर के पास स्थित प्लांट में ही इस जैम को तैयार करते हैं।

Image credits: wikipedia

वनदेवी मंदिर, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

देवी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में पत्थर चढ़ाए जाते हैं। मान्यता है कि मन्नत पूरी होने पर वनदेवी को 5 पत्थर चढ़ाने चाहिए। इससे देवी मां प्रसन्न होती हैं और कामना पूरी करती हैं।

Image credits: wikipedia