रोटी का ये उपाय चमक सकता है किस्मत, जानें कब और कैसे करें?
ज्योतिष शास्त्र में रोटी से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अगर पूरी श्रद्धा से किया जाए तो सोई किस्मत भी जाग सकती है। आगे जानिए ऐसे ही एक उपाय के बारे में…
Spiritual May 26 2023
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
1 रोटी के करें 4 टुकड़े
जिस दिन ये उपाय करना हो उस दिन सुबह पहले भगवान की पूजा करें और इसके बाद एक बड़ी रोटी बनाएं, जिसके आसानी से 4 टुकड़े किए जा सकें।
Image credits: Getty
Hindi
रोटी के ऊपर रखें इनमें से कोई 1 चीज
रोटी के इन 4 बराबर टुकड़ों के ऊपर कुछ मीठा जैसे- खीर, गुड़ या शक्कर रख दें। अब इन्हें चार पशुओं को बारी-बारी से खिला दें।
Image credits: Getty
Hindi
पहला टुकड़ा गाय को खिलाएं
गाय को हिंदू धर्म में माता कहा गया है, इसलियए रोटी के चार टुकड़ों में से सबसे पहला गाय को खिलाएं और समस्याओं के निदान के लिए प्रार्थना करें।
Image credits: Getty
Hindi
दूसरा टुकड़ा कुत्ते को खिलाएं
कुत्ता भगवान कालभैरव का वाहन है। रोटी का दूसरा कुत्ते को खिला दें। इससे यमराज भी प्रसन्न होते हैं। धर्म ग्रंथों में इसे कुक्करबलि कहते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
तीसरा टुकड़ा कौओं को खिलाएं
रोटी का तीसरा टुकड़ा कौओं को खिलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ देवता प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। इसे काकबलि कहते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
अंतिम टुकड़ा भिक्षुक दें
रोटी का अंतिम टुकड़ा किसी भिक्षुक यानी भिखारी को दे दें। ये उपाय हर अमावस्या पर करने से आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है।