Hindi

किचन में रखी कौन-सी 5 चीजें बन सकती है दुर्भाग्य का कारण?

Hindi

इन बातों का रखें ध्यान

वास्तु के लिहाज से किचन बहुत ही खास जगह होती है। किचन में कुछ चीजें भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। ये चीजें दुर्भाग्य का कारण बन सकती हैं। जानें कौन-सी हैं ये 5 चीजें…

Image credits: Getty
Hindi

दवाई या फर्स्ट-एड-बॉक्स

किचन में दवाइयां या फर्स्ट एड बॉक्स भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा होने की स्थिति में परिवार के लोगों की तबियत खराब होने का खतरा बना रहता है। ये गलती न करें।

Image credits: Getty
Hindi

किचन में दर्पण न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में दर्पण यानी आईना भी नहीं रखना चाहिए। किचन में अग्नि का स्थान माना जाता है। अग्नि का प्रतिबिंब यदि शीशे में दिखाई दे तो इसे ठीक नहीं माना जाता।

Image credits: Getty
Hindi

किचन में न बनाएं मंदिर

किचन में भूलकर भी मंदिर न बनाएं और न ही यहां देव प्रतिमा की स्थापना करें। कई बार किचन में नॉनवेज भी बनता है तो इस स्थिति में यहां मंदिर का होना परेशानी का कारण बन सकता है।

Image credits: Getty
Hindi

टूटे फूटे और बेकार बर्तन

किचन में टूटे-फूटे और बेकार बर्तन नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से पैसों का नुकसान हो सकता है। ऐसे बर्तनों को तुरंत किचन से बाहर कर देना चाहिए, नहीं तो परेशानियां बढ़ सकती हैं।

Image credits: Getty
Hindi

एक्सपायर फूड या मसाले

हर खाई जाने वाली चीज का एक निश्चित एक्सपायर टाइम भी होता है। एक्सपायर हो चुकी कोई भी खाने-पीने की वस्तु किचन में नहीं होनी चाहिए, इससे घर में निगेटिविटी बढ़ने लगती है।

Image Credits: Getty