कम उम्र में क्यों हो रही है मौत? जानें 1 नहीं 6 कारण
Hindi

कम उम्र में क्यों हो रही है मौत? जानें 1 नहीं 6 कारण

महाभारत से जानिए जल्दी मृत्यु के कारण
Hindi

महाभारत से जानिए जल्दी मृत्यु के कारण

महाभारत के एक प्रसंग में महात्मा विदुर ने बताया है वो कौन-से 6 कारण हैं जिनकी वजह से मनुष्यों की मृत्यु कम समय में ही हो जाती है। आगे जानिए इन 6 कारणों से बारे में…

Image credits: adobe stock
अभिमानी लोग ज्यादा नहीं जीते
Hindi

अभिमानी लोग ज्यादा नहीं जीते

विदुर जी के अनुसार, जो लोग अभिमानी होते हैं, उनकी उम्र ज्यादा नहीं होती और ये जल्दी ही मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं। उनका यही अवगुण इनके लिए मृत्यु का कारण बनता है।

Image credits: adobe stock
जरूरत से ज्यादा बोलने वाले
Hindi

जरूरत से ज्यादा बोलने वाले

कुछ लोग जरूरत से ज्यादा बोलते हैं यानी उन्हें ये पता ही नहीं होता कि कब क्या बोलना और क्या नहीं। जिन लोगों का अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं रहता, उनकी मृत्यु असमय होती है।

Image credits: adobe stock
Hindi

त्याग की कमी से मारे जाते हैं लोग

आयु कम होने का तीसरा कारण है त्याग की कमी। रावण और दुर्योधन इस बात के प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। इन दोनों में त्याग की कमी थी इस कारण से ही इन्हें युद्ध करना पड़ा और मारे गए।

Image credits: adobe stock
Hindi

भूलकर भी न करें किसी पर क्रोध

क्रोध को भी उम्र कम करने वाला माना गया है। व्यक्ति को नर्क पहुंचाने के लिए अकेला क्रोध ही काफी है। क्रोध में मनुष्य कुछ ऐसा कर बैठता है जो उसकी मृत्यु का कारण बना जाता है।

Image credits: adobe stock
Hindi

लालची लोग भी कम ही जीते हैं

विदुर नीति के अनुसार, जो लोग दूसरों की संपत्ति पर नजर रखते हैं, उनकी मृत्यु भी जल्दी हो जाती है। स्त्री, धन और जमीन की चाहत अच्छे खासे इंसान के जीवन का अंत करने में सक्षम है।

Image credits: adobe stock
Hindi

दोस्तों को धोखा देना

जल्दी मृत्यु का छठा कारण है मित्रों के साथ धोखा। शास्त्रों में दोस्तों को धोखा देने वाले को नीच मनुष्य कहा गया है। ऐसे लोगों पर यमराज बहुत क्रोधित होते हैं और कठोर दंड देते हैं।

Image credits: adobe stock

Ram Mandir: रोज सुबह राम लला को क्यों दिखाते हैं सफेद गाय और बछड़ा?

तिल चतुर्थी 2024 आज, रात कितनी बजे निकलेगा चंद्रमा, कैसे करें पूजा?

Lucky Rashi of 29 January 2024: आज कौन-सी 4 राशियां रहेंगी भाग्यशाली?

आज ही छोड़ दें ये 4 काम, नहीं तो उम्र भर तरसते रहेंगे पैसों को