Spiritual

जलती होलिका में डालें ये 5 चीजें, खुल सकते हैं किस्मत के दरवाजे

Image credits: adobe stock

24 को होगा होलिका दहन

24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन के समय अगर उसकी अग्नि में कुछ खास चीजें डाली जाएं तो किस्मत के बंद दरवाजे भी खुल सकते हैं। जानें इन चीजों के बारे में…

Image credits: adobe stock

होलिका में डालें नारियल

अगर आपके मन में कोई खास इच्छा है तो उसे बोलते हुए जलती हुई होलिका में नारियल डाल दें। इस उपाय से आपकी मनोकामना जल्दी ही पूरी हो सकती है।

Image credits: adobe stock

पीली सरसों से टलेंगे बुरे दिन

तंत्र-मंत्र के अनेक उपायों में पीली सरसों का उपयोग किया जाता है। जलती हुई होलिका में पीली सरसों डालने से आपके बुरे दिन टल सकते हैं और अच्छा समय शुरू होगा।

Image credits: adobe stock

कपूर-उपले भी डालें

होलिका में कपूर और गाय के गोबर से बने कंडे डालने से भी शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है क्योंकि ये चीजें अग्निदेव का भोजन हैं। इससे आपकी परेशानियां स्वत: ही दूर हो जाएंगी।

Image credits: pinterest

धन लाभ के लिए बताशे या गुड़

अगर आपके मन में धन लाभ की इच्छा है तो आप जलती हुई होलिका में बताशे या गुड़ डालें। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी और धन लाभ के योग भी बन सकते हैं।

Image credits: adobe stock

गेहूं की बालियां करें अर्पित

इस समय गेहूं की फसल आती है। हिंदू परंपरा के अनुसार, फसल का कुछ अंश अग्निदेव को देना चाहिए। जलती होलिका में गेहूं की बालियां डालने से घर में समृद्धि बनी रहेगी।

Image credits: pinterest