Hindi

पति-पत्नी में रोज होता है विवाद तो करवा चौथ 2024 पर करें ये 5 उपाय

Hindi

करवा चौथ 20 अक्टूबर को

20 अक्टूबर, रविवार को करवा चौथ है। ये पर्व पति-पत्नी के अमर प्रेम का प्रतीक है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से लव लाइफ की परेशानियां दूर हो सकती हैं। जानें इन उपायों के बारे में…

Image credits: Getty
Hindi

शिव-पार्वती की पूजा करें

करवा चौथ पर पति-पत्नी एक साथ भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करें। साथ ही शिव-पार्वती का गठबंधन भी करें। इससे आपके वैवाहिक जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं।

Image credits: Getty
Hindi

गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें

करवा चौथ पर पति-पत्नी मिलकर गाय के कच्चे दूध से गणेश प्रतिमा का अभिषेक करें और साथ ही गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ भी करें तो दोनों के बीच प्रेम लंबे समय तक बना रहता है।

Image credits: Getty
Hindi

ये चीजें उपहार में दें

करवा चौथ पर पति-पत्नी एक दूसरे को सुगंधित चीज जैसे इत्र या परफ्यूम उपहार में दे तो लव लाइफ खुशहाल रहती है। ये चीजें शुक्र से संबंधित हैं और ये ग्रह वैवाहिक सुख का कारक है।

Image credits: Getty
Hindi

एक-दूसरे को मीठा खिलाएं

करवा चौथ पर घर में कुछ मीठा जरूर बनाएं। शाम को पूजा के बाद पति अपनी पत्नी को मीठा खिलाकर व्रत पूर्ण करे। इससे पति-पत्नी के साथ-साथ परिवार में भी प्रेम बना रहेगा।

Image credits: Getty
Hindi

शुक्र ग्रह के मंत्रों का जाप करें

लव लाइफ की सफलता के लिए शुक्र ग्रह का शुभ होना जरूरी होता है। करवा चौथ के दिन पति-पत्नी मिलकर शुक्र ग्रह के मंत्रों का जाप करें तो इससे भी दांपत्य जीवन की समस्या दूर होती है।

Image Credits: Getty