मौनी अमावस्या पर करें ये 5 काम, टल जाएंगे आने वाले संकट
Spiritual Jan 28 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
कब है मौनी अमावस्या 2025?
29 जनवरी, बुधवार को मौनी अमावस्या है। इस दिन यदि कुछ खास उपाय किए जाएं आने वाले संकट टल सकते हैं। ये उपाय बहुत ही आसान हैं। जानें क्या उपाय करें मौनी अमावस्या पर…
Image credits: Getty
Hindi
पवित्र नदी में स्नान करें
मौनी अमावस्या की सुबह किसी पवित्र नदीं में स्नान करें और ये मंत्र बोलें- गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती, नर्मदे सिंधु कावेरी जलेस्मिन सन्निधिं कुरू। इससे आपको शुभ फल मिलेंगे।
Image credits: Getty
Hindi
जरूरतमंदों को दान करें
मौनी अमावस्या पर दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन जरूरतमंदों को अपनी इच्छा अनुसार भोजन, कपड़े, बर्तन आदि चीजों का दान करना चाहिए। इससे आप संकटों से बचे रहेंगे।
Image credits: Getty
Hindi
पितरों का तर्पण करें
अमावस्या तिथि के स्वामी पितृ देवता हैं। मौनी अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए श्राद्ध-तर्पण आदि करें, इससे आपके ऊपर पितरों की कृपा बनी रहेगी और परेशानियां आपसे दूर रहेंगी।
Image credits: Getty
Hindi
ब्राह्मणों को भोजन करवाएं
मौनी अमावस्या पर अपनी इच्छा अनुसार, ब्राह्मणों को घर बुलाकर भोजन करवाएं और इन्हें दान-दक्षिणा देकर सम्मान सहित विदा करें। इसे उपाय से भी आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
Image credits: Getty
Hindi
ये उपाय भी करें
मौनी अमावस्या पर गाय को हरा चारा खिलाएं। कुत्ते को रोटी दें। मछली के लिए तालाब में आटे की गोलियां बनाकर डालें। पक्षियों के लिए छत पर अनाज और पानी रखें। इससे शुभ फल मिलेंगे।