Hindi

Diwali 2024: दिवाली पर किन 5 पशु-पक्षियों का दिखना होता है शुभ?

Hindi

कब है दिवाली 2024?

इस बार दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। मान्यता है कि दिवाली पर यदि कुछ खास पशु-पक्षी दिख जाए तो इसे गुड लक समझना चाहिए। आगे जानें कौन-से हैं वो पशु-पक्षी…

Image credits: Getty
Hindi

छिपकली का दिखना होता है शुभ

मान्यता के अनुसार, दिवाली पर छिपकली का दिखना बहुत ही शुभ होता है। छिपकली वैसे तो हर घर में होती है लेकिन दिपावली के दिन बहुत किस्मत वालं लोगों को दिखाई देती है।

Image credits: Getty
Hindi

उल्लू का दिखना शुभ संकेत

देवी लक्ष्मी का एक वाहन उल्लू भी है। दीपावली पर आपको उल्लू कहीं बैठा हुआ दिख जाए तो समझें कि देवी लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी हुई है। इससे आपको शुभ फल भी मिलते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

छछूंदर भी बढ़ाती है गुड लक

मान्यता के अनुसार, दीपावली की रात छछूंदर दिख जाए तो इससे गुड लक बढ़ता है। छछूंदर दिखने में चूहे जैसी होती है और रात में ही निकलती है। लेकिन ये बहुत कम लोगों को दिखती है।

Image credits: Getty
Hindi

पीली रंग की गाय चमकाती है किस्मत

हिंदू धर्म में गाय को पवित्र माना गया है। दीपावली के दिन यदि कपिला गाय यानी पीले रंग की गाय दिख जाए तो इसे साधारण घटना नहीं समझना चाहिए। इससे आपका भाग्य बदल सकता है।

Image credits: Getty
Hindi

बिल्ली का दिखना भी शुभ

दिवाली पर बिल्ली का दिखना भी बहुत शुभ माना जाता है। बिल्ली वैसे तो हमारे घरों के आस-पास ही रहती है लेकिन दीपावली पर किस्मत वाले लोगों को ही ये दिखाई देती है।

Image Credits: Getty