Cricket

मैक्सवेल के लिए लकीचार्म है बीवी-बच्चा, आते ही आई रिकॉर्ड्स की बारिश

Image credits: Instagram

ग्लेन मैक्सवेल का बिग शो

मंगलवार, वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के धुआंधार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ सिंगल हैंडेड अपनी टीम को जीत दिलाई और दोहरा शतक मार कर इतिहास रच दिया।

Image credits: Getty

ग्लेन मैक्सवेल की ऐतिहासिक पारी

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने 128 गेंद में 21 चौके और 10 छक्कों की मदद से 201 रन नाबाद बनाए और अपनी टीम को हार के मुंह से बाहर निकाल कर ले आए।

Image credits: Instagram

पिछले साल की थी शादी

ग्लेन मैक्सवेल ने 25 मार्च 2022 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड विनी रमन से शादी की थी। दोनों की शादी क्रिश्चियन और तमिल दोनों रीति-रिवाज से की गई थी।

Image credits: Getty

2020 में हुई थी विनी और ग्लेन मैक्सवेल की सगाई

विनी रमन और ग्लेन मैक्सवेल ने मार्च 2020 में सगाई की थी। हालांकि, कोविड महामारी के चलते दोनों की शादी पोस्टपोन हो गई थी और 2 साल बाद 2022 में दोनों शादी के बंधन में बंधे।

Image credits: Instagram

क्या करती है विनी रमन

विनी रमन एक प्रोफेशनल फार्मासिस्ट है और मूल रूप से मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया की ही रहने वाली है। वहीं, उनका जन्म और पालन पोषण हुआ।

Image credits: Instagram

बेहद खूबसूरत है ग्लेन मैक्सवेल की वाइफ

ग्लेन मैक्सवेल की वाइफ विनी रमन बेहद खूबसूरत है। उनका इंडियन लुक और वेस्टर्न टच उन्हें दूसरों से काफी अलग बनाता है।

Image credits: Instagram

इसी साल बेटे को दिया है जन्म

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने इसी साल 15 सितंबर 2023 को अपने एक बच्चे को जन्म दिया और बेटे के जन्म के एक महीने बाद ही मैक्सी वर्ल्ड कप में आ गए।

Image credits: Instagram

भारतीय मूल से है विनी रमन

ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन मूल रूप से तमिलनाडु की रहने वाली है। हालांकि, उनका जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ।

Image credits: Instagram

बीवी बच्चे को अपना लकी चार्म मानते हैं ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल कई बार यह बात कह चुके हैं कि उनकी वाइफ विनी रमन जब से उनकी जिंदगी में आई है उनकी जिंदगी बदल गई है। वहीं, उनके बच्चे के आने के बाद तो उन्होंने इतिहास ही रच दिया।

Image credits: Instagram