Cricket

WC2023 में Maxwell की सुनामी, ये है इनके 6 और धांसू रिकॉर्ड्स

Image credits: Getty

ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान मैच

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 292 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया को दिया, जिसे हासिल करना ऑस्ट्रेलिया के लिए टेढ़ी खीर रहा, लेकिन मैक्सवेल ने एक बार फिर अपना बिग शो दिखाया।

Image credits: Getty

21 चौके और 10 छक्के ऐसी रही बिग शो की बिग परफॉर्मेंस

ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए 128 बालों में 21 चौके और 10 छक्के की मदद से नाबाद 201 रन बनाए और अपनी टीम के लिए विजय परचम लहराया।

Image credits: Getty

आठवें विकेट के लिए अटूट साझेदारी

ग्लेन मैक्सवेल जब बल्लेबाजी करके आए तो उनकी टीम 91 रन पर 7 विकेट गंवा चुकी थी। ऐसे में कप्तान पैट कमिंस और ग्लेन मैक्सवेल ने 202 रनों की पार्टनरशिप की।

Image credits: Getty

ग्लेन मैक्सवेल के बड़े रिकॉर्ड

ग्लेन मैक्सवेल वनडे इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए डबल सेंचुरी लगाने वाले इकलौते क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले पाकिस्तान के फखर जमान ने 2021 में 193 रन चेज करते हुए बनाए थे।

Image credits: Getty

नॉन ओपनर बल्लेबाज ने पहली बार बनाई डबल सेंचुरी

मैक्सवेल नॉन ओपनर बल्लेबाज के रूप में बड़ा स्कोर बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने जिंबॉब्वे के चार्ल्स को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 2009 में बांग्लादेश के खिलाफ 194 रन बनाए थे।

Image credits: Getty

मैक्सवेल का तीसरा हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर

वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल के नाम दर्ज है जिन्होंने 237 रन की पारी खेली। दूसरे नंबर पर क्रिस गेल ने 215 और मैक्सवेल तीसरे नंबर पर है।

Image credits: Getty

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी

मैक्सवेल 43 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने एबी डीविलियर्स के 37 छक्कों का रिकॉर्ड को तोड़ा। इस लिस्ट में टॉप पर क्रिस गेल 49 छक्कों के साथ वहीं, रोहित शर्मा के नाम 45 छक्के है।

Image credits: Getty

ऑस्ट्रेलिया के लिए डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले खिलाड़ी

ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने अपनी टीम के लिए डबल सेंचुरी लगाई है।

Image credits: Getty

सबसे तेज डबल सेंचुरी मारने वाले खिलाड़ी

मैक्सवेल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक मारने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ईशान किशन ने 126 गेंद में यह कमाल किया था। क्रिस गेल ने 138 गेंद में डबल सेंचुरी मारी थी।

Image credits: Getty