Cricket

ODI World Cup 2023: अब तक की सबसे बड़ी ईनामी राशि, कहीं नहीं ठहरता IPL

Image credits: Getty

शाहरूख खान ने लांच की ट्रॉफी

वनडे विश्वकप 2023 की ट्रॉफी को बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरूख खान ने लांच किया था। शाहरूख की आवाज में इसका प्रोमो भी लांच किया गया था।

Image credits: insta

वनडे वर्ल्डकप 2023 ईनामी राशि

वनडे विश्वकप 2023 की कुल ईनामी राशि अब तक हुए किसी भी वर्ल्ड कप से कहीं ज्यादा है। इस बार कुल ईनामी राशि 10 मिलियन डॉलर यानि 83 करोड़ रुपए है।

Image credits: twitter

क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 विनर

आईसीसी वनडे वर्ल्डकप 2023 की विजेता टीम इतना पैसा मिलेगा, जितना आज तक नहीं मिला है। यह राशि आईपीएल की भारी-भरकम राशि से कहीं ज्यादा है।

Image credits: x

विश्वविजेता टीम को ईनाम

आईसीसी वर्ल्डकप 2023 जीतने वाली टीम को 4 मिलियन डॉलर यानि की लगभग 33 करोड़ 17 लाख रुपए की ईनामी राशि मिलेगी। यह क्रिकेट विश्वकप इतिहास की सबसे बड़ी राशि है।

Image credits: x

वनडे वर्ल्डकप उपविजेता

भारत में होने वाले वनडे विश्वकप 2023 में फाइनल हारने वाली टीम को भी 17 करोड़ रुएए की प्राइज मनी दी जाएगी। आईपीएल के हिसाब से भी यह सबसे ज्यादा ईनामी राशि है।

Image credits: x

ग्रुप विजेता टीम को ईनाम

जो टीम वनडे विश्वकप 2023 में अपने ग्रुप में टॉप पर रहेगी, उस टीम को भी 3 करोड़ रुपए का ईनाम मिलेगा। अब तक के क्रिकेट इतिहास में इतनी राशि कभी नहीं मिली है।

Image credits: Getty

नॉक आउट खेलने वाली टीम

आईसीसी एकदिवसीय विश्वकप 2023 के नॉक आउट मुकाबले में पहुंचने वाली हर टीम भी मालामाल हो जाएगी। इस स्टेज की टी को 83 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाना है।

Image credits: Getty

5 अक्टूबर से क्रिकेट वर्ल्डकप

भारत की मेजबानी में क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 की शुरूआत 5 अक्टूबर 2023 से हो रही है। यह वनडे वर्ल्डकप का 13वां सीजन है। इससे पहले 12 सीजन हो चुके हैं।

Image credits: Getty

19 नवंबर वर्ल्डकप 2023 फाइनल

आईसीसी द्वारा कराए जा रहे वनडे वर्ल्डकप का फाइनल मैच 19 नवंबर 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम फेवरेट विनर मानी जा रही है।

Image credits: twitter