सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में ऋषभ पंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंद पर 61 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के जड़े।
आज हम आपको पांच ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज हाफ सेंचुरी जोड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत ने साल 2022 में 28 गेंदों पर ही अर्धशतक जड़ दिया था। यह कारनामा उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में किया था।
ऋषभ पंत ने सिडनी टेस्ट में भारत के लिए दोबारा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 29 गेंदों पर ही हाफ सेंचुरी जड़ दी।
पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी कपिल देव ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 1982 में 30 गेंद पर हाफ सेंचुरी जड़ा था। उन्होंने कराची में यह कारनामा किया था।
भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर भी इस सूची में शामिल हैं। शार्दुल ने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में 31 गेंद पर अर्धशतक लगाया था।
बीते साल भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में 31 गेंद पर हाफ सेंचुरी जड़ी थी। उसे मैच में उन्होंने विस्फोटक पारी खेली थी।