भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों के साथ देखे जाने की खबरों ने सोशल मीडिया पर आग लगा रखी है।
सोशल मीडिया पर तेजी से दोनों की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों को एक-साथ घूमते हुए देखा जा रहा है। फैंस का रिएक्शन वायरल हो रहा है।
शमी और सानिया मिर्जा के साथ देखे जाने वाली तस्वीर झूठी है। दोनों को एक साथ जोड़ने वाला AI है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से दोनों को घूमते हुए दिखाया गया है।
इसी बीच आईए आज हम आपको बताते हैं, कि मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा में किसके पास सबसे ज्यादा संपत्ति है। दोनों के कमाई का जरिया क्या है?
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सालाना नेट वर्थ 47 करोड़ रुपए के आसपास बताई जाती है। उनके पास 15 करोड रुपए का एक फार्म हाउस भी है।
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पास 216 करोड़ रुपए की संपत्ति उपलब्ध है। सानिया ने खेल के दम पर बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
सानिया और शमी दोनों ही ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। विज्ञापन के लिए दोनों को बड़े-बड़े ब्रांड भारी रकम देती है।