Cricket

अर्जुन तेंदुलकर का IPL डेब्यू-भाई को चीयर करने पहुंची सारा

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का आईपीएल में डेब्यू हुआ है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अर्जुन का डेब्यू हुआ। सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर भी स्टेडियम पहुंची। 

Image credits: insta

सचिन-सारा पहुंचे स्टेडियम

अर्जुन तेंदुलकर के आईपीएल डेब्यू में उनका हौंसला बढ़ाने के लिए सचिन तेंदुलकर के साथ सारा तेंदुलकर भी स्टेडियम पहुंची हैं।

Image credits: insta

भाई को सपोर्ट करती हैं सारा

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर को खूब सपोर्ट करती हैं। वे अक्सर उनकी सफलता को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट करती हैं।

Image credits: insta

अर्जुन का सपना हुआ पूरा

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का सपना पूरा हुआ और कोलकाता के खिलाफ उन्हें आईपीएल में डेब्यू का मौका मिला है। टीम के खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया।

Image credits: insta

2021 में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े

अर्जुन तेंदुलकर की बात करें तो साल 2021 में ही उन्हें मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने 20 लाख रुपए में खरीदा था। फिर 2022 में उन्हें 25 लाख रुपए में रिटेन किया गया।

Image credits: insta

देखते ही बनी सारा तेंदुलकर की खुशी

अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने डेब्यू कैप पहनाकर टीम में शामिल किया। इस दौरान सारा तेंदुलकर की खुशी देखते ही बनी, वे झूमती नजर आईं।

Image credits: insta

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अर्जुन का प्रदर्शन

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अर्जुन तेंदुलकर कुल 7 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 12 विकेट चटकाए हैं। बैटिंग में अर्जुन ने कमाल किया और 547 रन बना डाले।

Image credits: insta

तीन साल बाद हुआ आईपीएल डेब्यू

मुंबई इंडियंस की टीम से साल 2020 में ही जुड़ने के बाद अर्जुन को 2023 में खेलने का मौका मिला। अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं। वे ऑराउंडर मैटेरियल हैं।

Image credits: insta