भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की अंडर-19 वनडे सीरीज के खेली गई। जिसका तीसरा और आखिरी मुकाबला 7 जनवरी को हुआ, जिसमें भारत ने साउथ अफ्रीका को 233 रनों से हराया।
भारत ने साउथ अफ्रीका को उसी के घर में 3-0 से क्लीन स्वीप करके अंडर-19 वनडे सीरीज को अपने नाम किया।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 74 गेंदों में 9 चौके और 10 छक्के की मदद से 127 रन बनाए।
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाने के साथ ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वो 6 अलग-अलग देश में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने भारत के अलावा यूएई, कतर, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में शतक जड़ा है। वैभव सूर्यवंशी अब तक जिस भी देश में गए हैं, वहां पर शतक लगाया है।
वैभव सूर्यवंशी IPL में शतक लगाया। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ यूथ वनडे में और टेस्ट में भी शतक लगाया। फिर इंडिया ए के लिए राइजिंग एशिया कप में सेंचुरी ठोकी।
वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक लगा चुके हैं। अंडर-19 एशिया कप, विजय हजारे ट्रॉफी और अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे में उन्होंने अपने बल्ले से शानदार शतक लगाया।
वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर आसमान छू रहा है। 8 फर्स्ट क्लास मैच की 12 पारियों में उन्होंने 207 रन बनाए। लिस्ट A के 8 मैच में 353 रन और 18 T20 में 701 रन उन्होंने बनाएं।