आजादी के 1 साल बाद लंदन में हुए ओलंपिक गेम्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल मिला था। ओलंपिक के हॉकी फाइनल मुकाबले में भारत ने ब्रिटेन को 4-0 हराकर ये जीत हासिल की थी।
1980 में मास्को ओलंपिक के दौरान भारत ने पाकिस्तान को फाइनल मुकाबले में 4-3 हराकर ओलंपिक गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके बाद से आज तक भारत को ओलंपिक में गोल्ड मेडल नहीं मिला है।
इंग्लैंड में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 43 रनों वर्ल्ड कप फाइनल में हराकर पहली बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी। उस समय भारतीय टीम की कप्तानी कपिल देव के हाथों में थी।
बीजिंग ओलंपिक 2008 के दौरान 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में भारतीय शूटर अभिनव बिंद्रा ने भारत के लिए पहला इंडिविजुअल ओलंपिक गोल्ड मेडल जीता था।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 में श्रीलंका को हराकर 28 साल बाद दूसरा क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।
जकार्ता में हुए एशियन गेम्स 2018 में भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 88.06 मी के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता और भारत के उभरते हुए सितारे बनें।
टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने फिर इतिहास रचते हुए 87.58 मीटर के थ्रो के साथ एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता।
बैंकॉक में 2022 में हुए थॉमस कप में भारत ने पहली बार जीत दर्ज की और फाइनल में इंडोनेशिया को हराकर इस लीग को अपने नाम किया।
2023 बुडापेस्ट में हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा और तीसरी बार गोल्ड मेडल जीता। वो 88.5 मी थ्रो के साथ वर्ल्ड चैंपियन बनें।
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने जून 2024 में साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इससे पहले 2007 में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था।