एंटोनेला रोकुजो अर्जेंटीना की जानी-मानी मॉडल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिजनेसवुमन हैं। वो अपने एलिगेंट फैशन, फिटनेस और सादगी भरे अंदाज के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं।
एंटोनेला रोकुजो का जन्म 26 फरवरी 1988 को अर्जेंटीना के रोजारियो शहर में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई उन्होंने अपने होमटाउन में पूरी की। इसके बाद में उन्होंने सोशल कम्युनिकेशन की पढ़ाई की।
एंटोनेला फैशन मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वो कई इंटरनेशनल फैशन, स्पोर्ट्स, ब्यूटी ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वो चैरिटी और सोशल वर्क से भी जुड़ी रहती हैं।
मेसी और एंटोनेला बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों की मुलाकात एंटोनेला के कजिन के जरिए हुई थी। कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 30 जून 2017 को शादी कर ली।
मेसी और एंटोनेला के तीन बेटे हैं, जिनका नाम थियागो, मातेओ और सिरो हैं। एंटोनेला अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
एंटोनेला सोशल मीडिया पर बेहद फेमस हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 40 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यहां वो अपनी फैशन, फिटनेस, ट्रैवल और फैमिली लाइफ की झलक फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
एंटोनेला अपने नेचुरल मेकअप, सॉफ्ट ग्लैम लुक और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। चाहे कैजुअल आउटफिट हो, रेड कार्पेट गाउन या स्पोर्टी लुक, हर अंदाज में वह बेहद स्टाइलिश नजर आती हैं।