Hindi

विनेश फोगाट का कुश्ती को अलविदा: ऐसा रहा 2001-2024 तक करियर

Hindi

विनेश फोगाट का रिटायरमेंट

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 से डिसक्वालीफाई होने के बाद अपने रिटायरमेंट का अनाउंसमेंट कर दिया।

Image credits: Instagram
Hindi

विनेश का इमोशनल पोस्ट

विनेश फोगाट ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई। माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024

Image credits: Instagram
Hindi

विनेश फोगाट का कुश्ती करियर

25 अगस्त 1994 को जन्मी विनेश फोगाट को परिवार की विरासत के रूप में कुश्ती मिली। उन्होंने अपने चाचा और गीता-बबीता फोगाट के पिता महावीर फोगाट से कुश्ती सीखी थी।

Image credits: Instagram
Hindi

विनेश फोगाट के रिकॉर्ड

विनेश फोगाट ने अपने पहलवानी करियर में तीन कॉमनवेल्थ गेम्स में दो गोल्ड मेडल, दो वर्ल्ड चैंपियन में ब्रॉन्ज मेडल और एशियाई गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया है।

Image credits: Instagram
Hindi

2013 से लेकर 2015 तक विनेश का करियर

2013 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में विनेश ने ब्रॉन्ज मेडल, 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल, 2014 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज, 2015 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था।

Image credits: Instagram
Hindi

2016-2018 तक विनेश का करियर

2016 एशियाई चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज, 2017 कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर, 2018 कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर, 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड, 2018 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।

Image credits: Instagram
Hindi

2019-2021 तक विनेश का रेसलिंग करियर

विनेश ने 2019 एशिया रेसलिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज, 2019 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज, 2020 एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य और 2021 एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।

Image credits: Instagram
Hindi

2022 में विनेश ने जीता गोल्ड मेडल

2022 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में विनेश फोगाट ने ब्रॉन्ज मेडल और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। 

Image credits: Instagram
Hindi

तीन बार मेडल जीतते रह गई विनेश फोगाट

विनेश रियो ओलंपिक 2016 के क्वार्टर फाइनल में चोट लगने के कारण बाहर हो गई थी। टोक्यो ओलंपिक 2020 में क्वार्टर फाइनल में हार गई और पेरिस ओलंपिक 2024 में अयोग्य घोषित हो गई।

Image credits: Instagram
Hindi

विनेश फोगाट के पुरस्कार और सम्मान

विनेश को 2016 में अर्जुन पुरस्कार मिला। उन्हें 2018 में पद्म श्री और 2019 में लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए नोमिनेट किया। 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मान मिला।

Image Credits: X