Hindi

Paris Olympics 2024: स्पेन-मिस्र वॉलीबॉल मैच की तस्वीरों ने छेड़ी बहस

Hindi

मिस्र-स्पेन बीच वॉलीबॉल मैच की तस्वीरों पर हो रही बहस

पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में मिस्र और स्पेन की महिलाएं बीच वॉलीबॉल के मुकाबले में आमने-सामने आईं। इस मैच की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

Image credits: X- ProudArmyBrat
Hindi

महिला खिलाड़ियों के कपड़े पर हो रही बहस

चर्चा खेल की जगह महिला खिलाड़ियों के कपड़े पर हो रही है। लोग मैच की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इसमें दोनों टीम की खिलाड़ियों के पोशाक में साफ अंदर दिख रहा है।

Image credits: X- 𝑵𝒂𝒑𝒐𝒍𝒆𝒐𝒏 𝕏
Hindi

स्पेन ने मिस्र को सीधे सेटों में हराया

गुरुवार को खेले गए इस मैच में स्पेन ने मिस्र को सीधे सेटों में हरा दिया। स्पेन की स्टार जोड़ी लिलियाना फर्नांडीज और पाउला सोरिया गुटिरेज ने शानदार प्रदर्शन किया।

Image credits: X- Evoclique
Hindi

लाल रंग की बिकनी पहने हुईं थी स्पेन की महिला खिलाड़ी

मैच के दौरान स्पेन की महिला खिलाड़ी लाल रंग की बिकनी पहने नजर आईं। उन्होंने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, जिससे मिस्र की महिलाओं को स्कोर करने के कम मौके मिले।

Image credits: X-Beach Volleyball World
Hindi

हिजाब पहने हुईं थी मिस्र की महिला खिलाड़ी

मिस्र की महिला खिलाड़ी बीच वॉलीबॉल में हिजाब, लंबी काली आस्तीन वाली शर्ट और टखने तक की काली लेगिंग पहने हुईं थी।

Image credits: X- 𝑵𝒂𝒑𝒐𝒍𝒆𝒐𝒏 𝕏
Hindi

फ्रांस की टीम में नहीं हिजाब पहनने की अनुमति

अगर मिस्र मूल की कोई खिलाड़ी फ्रांस की टीम से खेलती तो उसे हिजाब पहनने की अनुमति नहीं होती।

Image credits: X- ProudArmyBrat
Hindi

हिजाब प्रतिबंध के खिलाफ मिस्र की खिलाड़ी ने उठाई थी आवाज

मिस्र की बीच वॉलीबॉल टीम के सदस्यों ने पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों के लिए फ्रांस के हिजाब प्रतिबंध के खिलाफ आवाज उठाई थी।

Image credits: X-Illiteracy is peace of mind
Hindi

सभी संस्कृतियों और धर्मों का सम्मान होना चाहिए

मिस्र की डोआ एल्गोबाशी ने कहा था, "मैं हिजाब पहनकर खेलना चाहती हूं, वह बिकनी पहनकर। आप नग्न रहना चाहें या हिजाब पहनना, सब ठीक है। सभी संस्कृतियों और धर्मों का सम्मान होना चाहिए।"

Image credits: X-Illiteracy is peace of mind
Hindi

कोई ये न बताए कैसे कपड़े पहनने हैं

डोआ ने कहा, "मैं आपको हिजाब पहनने के लिए नहीं कहती और आप मुझे बिकिनी पहनने के लिए नहीं कहते। कोई भी मुझे यह नहीं बता सकता कि मुझे कैसे कपड़े पहनने चाहिए।"

Image Credits: X-Illiteracy is peace of mind