बिहार चुनाव के लिए आज का दिन काफी अहम रहा। क्योंकि पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक ने रैलियां की। इसी बीच राहुल गांधी की कुछ अलग अंदाज देखने को मिला जहां वह तालाब में नहाते दिखे…
Image credits: x.com/RahulGandhi
Hindi
राहुल ने मछली पकड़ना सीखा
दरअसल, राहुल गांधी रविवार को बेगूसराय पहुंचे। जहां सभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने मछली पकड़ना सीखा, इसके बाद तालाब में भी छलांग लगाई और जामकर नहाया।
Image credits: x.com/INCIndia
Hindi
मछुआरों से संघर्षों पर चर्चा की
राहुल गांधी ने कहा-मछुआरों का काम उनका जितना दिलचस्प है, उससे जुड़ी उनकी समस्याएं और संघर्ष उतने ही गंभीर हैं। उनकी मेहनत, जज़्बा और व्यवसाय की गहरी समझ प्रेरणादायक है।
Image credits: x.com/RahulGandhi
Hindi
मुकेश सहनी और कन्हैया भी दिखे साथ
राहुल गांधी के साथ तालाब में नहाते वक्त वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी और कांग्रेस नेता कन्हैया और थ बेगूसराय सदर से कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण भी नाव पर मौजूद थीं।
Image credits: x.com/RahulGandhi
Hindi
गर्दन तक डूब राहुल गांधी
राहुल गांधी पहले नाव पर सवार होकर तालाब में पहुंचे और इसके बाद उन्होंने छलांग लगा दी। इस दौरान वह तैरते हुए भी नजर आए। वह वहां तक गए जहां वो गर्दन तक डूब चुके थे।
Image credits: x.com/RahulGandhi
Hindi
खगड़िया के बाद पहुंचे बेगूसराय
राहुल गांधी ने पहले खगड़िया में सभा को संबोधित किया। इसके बाद वह उन्होंने बिहार के बेगूसराय में चुनावी सभा को संबोधित किया।