बिहार में विधानसभा चुनाव की बीच शनिवार रात पटना पुलिस ने बाहुबली लीडर अनंत सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्हें मोकामा में RJD नेता दुलारचंद की हत्या के मामले में अरेस्ट किया गया है।
Image credits: x.com@Anant Kumar Singh
Hindi
बिहार में कहते इन्हें छोटे सरकार
अनंत कुमार सिंह , बिहार में जिन्हें छोटे सरकार के नाम से भी जाना जाता है, उनकी पहचान एक बाहुबली लीडर तौर पर है। वह मोकामा विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं।
Image credits: x.com@Anant Kumar Singh
Hindi
4 बार विधायक रह चुके हैं अनंत सिंह
अनंत सिंह ने 2025 में पहली बार जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि बाद में उन्होंने नीतीश कुमार की पार्टी छोड़ दी ती। लेकिन अब फिर जेडीयू के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं।
Image credits: x.com@Anant Kumar Singh
Hindi
अनंत सिंह के पास 100 करोड़ की संपत्ति
64 साल के अनंत सिंह के पास चुनावी हलफनामे के मुताबिक 100 करोड़ की संपत्ति है। उनका पेशा, सोशल वर्क, बिजनेस और खेती है। उन पर बिहार में करीब 28 क्रिमिनल केस दर्ज हैं।
Image credits: x.com@Anant Kumar Singh
Hindi
अनंत सिंह को 10 साल की हुई सजा
2022 में अवैध हथियार रखने के मामले में अनंत कुमार सिंह को विधायक से अयोग्य घोषित करते हुए 10 साल की सजा सुनाई गई थी। पटना हाईकोर्ट ने साल 2024 में उन्हें बरी करते हुए जमानत दी थी।
Image credits: x.com@Anant Kumar Singh
Hindi
अनंत सिंह गिरफ्तारी से NDA को झटका
दुलार चंद यादव हत्याकांड मामले में अनंत सिंह बुरे फंसे हैं। वह मोकामा विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। अब उनकी गिरफ्तारी से सीएम नीतीश कुमार ही नहीं पूरे एनडीए को झटका लगा है।